पुलिस सप्ताह पर स्कूली बच्चों का थाना परिभ्रमण, पुलिस कार्यप्रणाली से हुए रूबरू

0
IMG-20260224-WA0008

अमर वर्मा की रिपोर्ट,

कतरीसराय। पुलिस सप्ताह के अवसर पर बिहार पुलिस द्वारा आयोजित कार्यक्रमों की श्रृंखला के तहत दूसरे दिन थाना परिभ्रमण कार्यक्रम का आयोजन किया गया। इस अवसर पर मध्य विद्यालय कतरीडिह के छात्र-छात्राओं ने उत्साहपूर्वक थाना परिसर का भ्रमण किया।

कार्यक्रम के दौरान बच्चों को थाना की विभिन्न शाखाओं एवं व्यवस्थाओं की विस्तृत जानकारी दी गई। अपर थानाध्यक्ष आदित्य कुमार ने स्वयं बच्चों को ओडी ऑफिस, थाना हाजत, महिला हेल्प डेस्क, मालखाना, सरिस्ता कक्ष तथा आगंतुक कक्ष का अवलोकन कराया और वहां संचालित कार्यों के बारे में सरल भाषा में समझाया।

बच्चों को सीसीटीएनएस प्रणाली, विभिन्न पंजी संधारण की प्रक्रिया, प्राथमिकी (एफआईआर) दर्ज करने की विधि, वारंट, इश्तेहार एवं कुर्की की कार्रवाई के संबंध में भी जानकारी दी गई। साथ ही वायरलेस सेट डिवाइस, ब्रेथ एनालाइजर मशीन एवं एचएचडी डिवाइस जैसे आधुनिक उपकरणों के उपयोग से भी अवगत कराया गया।

थाना परिसर का भ्रमण कर बच्चों में खासा उत्साह देखा गया। उन्होंने पुलिस कार्यप्रणाली से जुड़े कई सवाल पूछे, जिनका संतोषजनक जवाब अधिकारियों द्वारा दिया गया।

पुलिस पदाधिकारियों ने बताया कि इस तरह के कार्यक्रमों का मुख्य उद्देश्य बच्चों में कानून के प्रति जागरूकता बढ़ाना और पुलिस तथा आमजन के बीच सकारात्मक संबंध स्थापित करना है। कार्यक्रम के अंत में छात्र-छात्राओं ने पुलिस अधिकारियों के प्रति आभार व्यक्त किया।

About The Author

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *