बच्चों के हेल्थ के प्रति जागरूकता जरूरी

0
IMG-20260223-WA0089

अनुमंडल संवाददाता, राजगीर।

राजीव लोचन की रिपोर्ट…

राजगीर (नालंदा)। बच्चों के स्वास्थ्य के प्रति हम सबों का जागरूक होना जरूरी है। समय-समय पर उनकी जांच होनी चाहिए। ये बातें किड्जी प्री स्कूल के निदेशक रविकांत कुमार ने स्वास्थ्य शिविर में कहीं। उन्होंने बताया कि रूबन सामुदायिक अस्पताल द्वारा जांच शिविर लगाया गया। इससे कम उम्र में ही बच्चों के स्वास्थ्य संबंधी मुद्दों की पहचान करना और उन्हें स्वस्थ जीवन शैली के प्रति जागरूक करना था। इसमें बाल रोग विशेषज्ञ डॉ. सोनाली सुप्रिया डॉ. सफकुल्लाह नर्सिंग स्टाफ संगीता कुमारी, रवि भूषण, अभिजीत कुमार की एक टीम ने बच्चों की सामान्य शारीरिक जांच, शारीरिक विकास और अन्य स्वास्थ्य मापदंडों की जांच की। उन्होंने बच्चों को सुझाव भी दिये। कहा कि छोटे बच्चों में होने वाली मौसमी बीमारियों, कुपोषण, और दृष्टि या श्रवण संबंधी प्रारंभिक समस्याओं का शीघ्र पता लगाना जरूरी है। चिकित्सकों ने माता-पिता को बच्चों के संतुलित पोषण, स्वच्छता और नियमित दिनचर्या के बारे में बताया। बच्चों का स्वास्थ्य उनकी शिक्षा की नींव है। यह शिविर सिर्फ बीमारी खोजने के लिए नहीं, बल्कि बच्चों को बचपन से ही शारीरिक रूप से फिट रहने के लिए प्रोत्साहित करने का एक प्रयास है। रविकांत कुमार ने कहा कि शिविर में प्रीस्कूल के सभी छात्रों ने भाग लिया और अभिभावकों ने स्कूल की इस पहल की सराहना की। इस तरह के नियमित शिविर बच्चों को स्वस्थ रखने और एक सुरक्षित सीखने का वातावरण बनाने में मदद करते हैं।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *