स्कूली बस के इंजन में लगी आग, लोगों की मदद से आग पर पाया गया काबू, लखीसराय से राजगीर आ रही थी परिभ्रमण पर बस

0
IMG-20260221-WA0119

अनुमंडल संवाददाता, राजगीर।

राजीव लोचन की रिपोर्ट…

राजगीर (नालंदा)। गिरियक जाने वाली सड़क में आयुध निर्माणी के गेट नम्बर-2 उजरपुर गांव के पास शनिवार को स्कूली बस में आग लग गई। चालक के पास गियर बॉक्स से निकल रहे धुएं पर सबकी नजर पड़ी तब तक धुआं ने आग की लपटों का रूप ले चुका था। ड्राइवर सुबोध कुमार ने समय रहते बस को उजरपुर के रिहायशी इलाके में लाकर सड़क किनारे खड़ी कर दी। सभी बच्चों को बस से निकलने को कहा। हल्ला-गल्ला सुनकर आस-पड़ोस के घरों व संस्थान के लोगों ने बाहर आकर देखा तो पाया कि बस के अगले भाग के इंजन से धुआं के गुब्बार सहित आग की लपटें निकल रही है।

1001270427

स्थानीय लोगों ने पुलिस और फायर ब्रिगेड को सूचना देकर राहत व बचाव करने में जुट गये। लोगों ने पानी डालना शुरू किया। स्थानीय राहुल कुमार, संगम कुमार, विकास कुमार, सुरेंद्र कुमार, धनराज कुमार, अमरजीत कुमार, राहुल कुमार, उपेंद्र राजवंशी, मंटू कुमार, अनिल राजवंशी, पंकज कुमार सहित अन्य ने मिलकर एक बड़ी घटना होने से बचा लिया। बस के ड्राइवर सुबोध ने बताया कि वे लखीसराय के हल्सी थानाक्षेत्र स्थित मध्य विद्यालय गेरुआ के 40 सदस्यीय बच्चों तथा शिक्षकों के साथ मुख्यमंत्री शैक्षणिक परिभ्रमण के लिए राजगीर आ रहे थे। बस में हुई शॉर्ट सर्किट से आग लग गयी।

About The Author

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *