त्रिपुरा के राज्यपाल का नालंदा विश्वविद्यालय में आगमन, शैक्षणिक व शोध गतिविधियों की सराहना

0
IMG-20260215-WA0061

राजीव लोचन | अनुमंडल संवाददाता
राजगीर (नालंदा) त्रिपुरा के राज्यपाल नल्लू इंद्र सेन रेड्डी रविवार को अपनी धर्मपत्नी के साथ राजगीर स्थित नालंदा विश्वविद्यालय पहुंचे। विश्वविद्यालय परिसर में उनके आगमन पर कुलपति प्रोफेसर सचिन चतुर्वेदी एवं अन्य वरिष्ठ अधिकारियों ने पुष्पगुच्छ भेंट कर उनका स्वागत किया। इस अवसर पर राज्यपाल को औपचारिक गार्ड ऑफ ऑनर भी दिया गया।

दौरे के दौरान राज्यपाल ने विश्वविद्यालय परिसर का विस्तृत निरीक्षण किया और विभिन्न शैक्षणिक विभागों का अवलोकन किया। उन्होंने संकाय सदस्यों एवं विद्यार्थियों के साथ संवाद कर विश्वविद्यालय में संचालित शैक्षणिक कार्यक्रमों, शोध गतिविधियों और सामुदायिक पहलों की जानकारी ली।

1001256484

राज्यपाल ने विशेष रूप से बौद्ध अध्ययन, वैदिक परंपराओं के प्रभाव, समुद्री इतिहास तथा भारत की सभ्यतागत विरासत से संबंधित विषयों में गहरी रुचि दिखाई। उन्होंने कहा कि नालंदा विश्वविद्यालय भारत की प्राचीन ज्ञान परंपरा को आधुनिक वैश्विक संदर्भ में पुनर्स्थापित करने का महत्वपूर्ण कार्य कर रहा है।

इस दौरान राज्यपाल ने विश्वविद्यालय के नेट-ज़ीरो सतत परिसर का भी निरीक्षण किया। उन्होंने आधुनिक अधोसंरचना, उच्च शैक्षणिक गुणवत्ता, पर्यावरण संरक्षण के प्रति प्रतिबद्धता और वैश्विक दृष्टिकोण से युक्त शिक्षण पद्धति की सराहना की।

About The Author

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *