क्लीनिक कर्मियों पर किन्नरों से मारपीट का आरोप, थाने में पहुंचकर किया हंगामा, कार्रवाई की मांग

0
Screenshot_20260212_195612_Gallery

प्रेम कुमार की रिपोर्ट, बिहारशरीफ (नालंदा)। लहेरी थाना क्षेत्र के रांची रोड स्थित एक क्लीनिक में किन्नरों के साथ कथित मारपीट का मामला सामने आया है। घटना के बाद आक्रोशित किन्नर समुदाय के दर्जनों लोग थाने पहुंच गए और जमकर हंगामा करते हुए दोषियों पर कार्रवाई की मांग की।

बताया जाता है कि होली की बधाई देने के लिए किन्नरों का एक समूह शहर में निकला था। इसी दौरान वे रांची रोड स्थित एक क्लीनिक में पहुंचे, जहां किसी बात को लेकर क्लीनिक के कर्मियों से विवाद हो गया। आरोप है कि कर्मियों ने उनके साथ मारपीट की।

1001249197

घटना से नाराज किन्नरों ने विरोध प्रदर्शन शुरू कर दिया और लहेरी थाना पहुंचकर कार्रवाई की मांग करते हुए नारेबाजी की।

मामले की जानकारी मिलते ही पुलिस ने स्थिति को संभाला और क्लीनिक कर्मियों के खिलाफ उचित कार्रवाई का आश्वासन दिया। पुलिस के आश्वासन के बाद ही किन्नर शांत हुए।

फिलहाल पुलिस पूरे मामले की जांच कर रही है।

About The Author

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *