पप्पू यादव की गिरफ्तारी के विरोध में युवाशक्ति कार्यकर्ताओं ने फूंका पुतला

0
IMG-20260212-WA0018

प्रेम सिंघानिया की रिपोर्ट, नालंदा/थरथरी। नीट छात्रा के समर्थन में आवाज उठाने वाले पूर्णिया सांसद पप्पू यादव की पटना पुलिस द्वारा शुक्रवार देर रात गिरफ्तारी के विरोध में युवाशक्ति के कार्यकर्ताओं ने थरथरी बाजार में मुख्यमंत्री नीतीश कुमार का पुतला दहन कर विरोध प्रदर्शन किया।

युवाशक्ति के जिला अध्यक्ष मनीष यादव के नेतृत्व में दर्जनों कार्यकर्ताओं ने बाजार क्षेत्र में एकत्र होकर नारेबाजी की और गिरफ्तारी को जनविरोधी कार्रवाई बताते हुए आक्रोश जताया।

मनीष यादव ने कहा कि जब-जब पप्पू यादव बिहार में गरीबों और जरूरतमंदों की आवाज बनते हैं, तब-तब उन्हें साजिश के तहत फंसाकर उनकी आवाज दबाने की कोशिश की जाती है। उन्होंने आरोप लगाया कि कोरोना काल के दौरान पप्पू यादव ने एंबुलेंस, भोजन, ऑक्सीजन और अस्पतालों में मरीजों की मदद कर सरकार की व्यवस्थाओं की पोल खोल दी थी, जिसके बाद उन्हें जेल भेज दिया गया था।

उन्होंने कहा कि इसी तरह नीट छात्रा को न्याय दिलाने के लिए पप्पू यादव ने सदन से लेकर सड़क तक संघर्ष किया, लेकिन उनकी आवाज दबाने के उद्देश्य से यह कार्रवाई की गई है।

प्रदर्शन में मनीष यादव, मुकेश पासवान, राजनीतीश कुमार, कौशल कुमार, चंदन कुमार, श्रवण यादव, नीतीश कुमार, राजनीतिक कुमार सहित दर्जनों कार्यकर्ता मौजूद रहे।

About The Author

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *