रहूई के जगनंदनपुर गांव में मां समेत 2 बेटियों की हुई मौत, ससुराल वालों पर जहर देकर हत्या करने का लगाया गंभीर आरोप, दादा बोले- 6 दिन से खाना नहीं दे रहे थे

0
IMG-20260203-WA0130

नालंदा से संवाददाता राकेश कुमार

रहूई थाना क्षेत्र के जगनंदनपुर गांव में मां और दो बेटीयों की आज मौत हो गई है। आरोप है कि महिला के ससुराल वालों ने जहर पिलाकर तीनों की हत्या कर दी है।

मृतकों में जगनंदनपुर गांव की रहने वाली पिंटू यादव की 28 वर्षीय पत्नी कविता देवी और उनकी दो बेटी 5वर्षीय सपना कुमारी और डेढ़ साल की गुंजन कुमारी शामिल है।

घटना के संबंध में मायके वाले बिहार थाना क्षेत्र के बासवान विगहा निवासी मृतका के (दादा) सूबे यादव ने बताया कि पिछले 6 दिनों से ससुराल के लोग परेशान कर रहे थे। घर में खाना पीना नहीं दिया जा रहा था। पड़ोसी के घर में जाकर लिट्टी बना कर खा रही थी।

बच्चे के मामा पीयूष कुमार ने बताया कि ससुराल वालों ने बहन और भांजे को जहर खिला दिया। जब तबीयत बिगड़ने लगी, तो उन्हें पावापुरी मेडिकल अस्पताल में भर्ती करा दिया गया और वहां से फरार हो गए।

रहुई थाना अध्यक्ष ललित विजय ने बताया कि प्रथम दृष्टिया जांच में यह बात सामने आई है कि घरेलू कलह में महिला ने अपने दो बच्चों के साथ जहर खाकर खुदकुशी कर ली है। फिलहाल पुलिस मामले की जांच में जुट गई है। ससुराल के लोग महिला और बच्चों को एडमिट करा कर फरार हो गए है। फिलहाल एफएसएल की टीम को भी साक्ष्य संकलन के लिए बुलाया गया है।

About The Author

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *