इंटरमीडिएट परीक्षा–2026 को लेकर डीएम व एसपी ने किया केंद्रों का निरीक्षण, कदाचार मुक्त व पारदर्शी परीक्षा संचालन सुनिश्चित करने के दिए निर्देश

0
IMG-20260202-WA0104

शंकर कुमार सिन्हा की रिपोर्ट

बिहारशरीफ। इंटरमीडिएट परीक्षा–2026 के सुचारु, स्वच्छ, निष्पक्ष एवं पारदर्शी संचालन को लेकर जिला प्रशासन पूरी तरह सतर्क है। इसी क्रम में नालंदा के जिलाधिकारी कुंदन कुमार एवं पुलिस अधीक्षक भारत सोनी ने मंगलवार को बिहारशरीफ शहरी क्षेत्र के विभिन्न परीक्षा केंद्रों का निरीक्षण कर व्यवस्थाओं का जायजा लिया।

निरीक्षण के दौरान जिलाधिकारी ने एस.एस. बालिका उच्च माध्यमिक विद्यालय, बिहारशरीफ तथा सदरे आलम मेमोरियल सेकेंडरी स्कूल, कागजी मोहल्ला स्थित परीक्षा केंद्रों का गहन निरीक्षण किया। उन्होंने केंद्रों पर अभ्यर्थियों के लिए की गई तैयारियों की विस्तृत समीक्षा की।

1001226922

अधिकारियों ने परीक्षा कक्षों की साफ-सफाई, प्रकाश व्यवस्था, बैठने की समुचित व्यवस्था, सीसीटीवी निगरानी, प्रवेश एवं निकास व्यवस्था तथा सुरक्षा प्रबंधों का बारीकी से निरीक्षण किया और आवश्यक दिशा-निर्देश दिए।

जिलाधिकारी ने केंद्राधीक्षकों एवं प्रतिनियुक्त पदाधिकारियों को सख्त निर्देश देते हुए कहा कि परीक्षा संचालन में किसी भी प्रकार की लापरवाही न बरती जाए। बिहार विद्यालय परीक्षा समिति द्वारा जारी सभी दिशा-निर्देशों का अक्षरशः पालन सुनिश्चित किया जाए।

उन्होंने स्पष्ट किया कि कदाचार मुक्त परीक्षा संचालन जिला प्रशासन की सर्वोच्च प्राथमिकता है और इसमें किसी भी स्तर पर कोताही बर्दाश्त नहीं की जाएगी।

About The Author

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *