केंद्रीय बजट से विकसित भारत का खाका तैयार, युवा-महिला-किसानों के सशक्तिकरण पर विशेष जोर : डॉ. सुनील कुमार

0
IMG-20260201-WA0037

रानी सिन्हा की रिपोर्ट

बिहारशरीफ (नालंदा)। केंद्रीय बजट पेश होने के बाद बिहारशरीफ के पूर्व पर्यावरण एवं वन मंत्री सह भाजपा विधायक डॉ. सुनील कुमार ने बजट की सराहना करते हुए इसे देश के समग्र विकास की दिशा में महत्वपूर्ण कदम बताया।

बिहारशरीफ स्थित सिनेमा परिसर में आयोजित प्रेस कांफ्रेंस के दौरान उन्होंने कहा कि प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी का संकल्प वर्ष 2047 तक भारत को विकसित राष्ट्र बनाना है, और इसी लक्ष्य को ध्यान में रखते हुए यह बजट तैयार किया गया है। बजट में विशेष रूप से युवा, महिला और किसानों के हितों का ख्याल रखा गया है।

1001224341

उन्होंने कहा कि भारत तेज गति से विकास की राह पर अग्रसर है और 2047 से पहले ही विकसित राष्ट्रों की श्रेणी में शामिल होने की दिशा में बढ़ रहा है। केंद्र सरकार द्वारा देश को मेडिकल हब के रूप में विकसित करने, स्वास्थ्य सुविधाओं के विस्तार तथा देश की 200 विरासत स्थलों के पुनर्जीवन की भी योजना बनाई गई है। साथ ही देश में पांच मेडिकल हब स्थापित करने का प्रस्ताव रखा गया है, जिससे रोजगार और स्वास्थ्य सेवाओं दोनों को मजबूती मिलेगी।

इस अवसर पर भाजपा जिला अध्यक्ष राजेश सिंह, सुधीर सिंह, चंद्रभूषण प्रसाद, डब्ल्यू कुमार, आशुतोष कुमार, अमरेश कुमार, मुन्ना पांडे सहित कई कार्यकर्ता मौजूद रहे।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *