5 फरवरी को बिहारशरीफ पहुँचेगी ‘बेटी बचाओ न्याय यात्रा’, महिलाओं पर बढ़ते अपराध के खिलाफ होगा प्रदर्शन

0
IMG-20260201-WA0029

प्रेम सिंघानिया की रिपोर्ट।

बिहारशरीफ (नालंदा)। महिलाओं के खिलाफ बढ़ते अपराध, पटना के शंभु हॉस्टल में नीट छात्रा के साथ बलात्कार व हत्या की घटना सहित अन्य मामलों के विरोध में ऐपवा (AIPWA) और आइसा (AISA) द्वारा पूरे राज्य में ‘बेटी बचाओ न्याय यात्रा’ निकाली जा रही है। यह यात्रा 3 से 9 फरवरी 2026 तक चलेगी और 5 फरवरी को सुबह 11 बजे बिहारशरीफ के हॉस्पिटल मोड़ पर पहुँचेगी।

इस संबंध में आयोजित बैठक में कार्यकर्ताओं को संबोधित करते हुए भाकपा माले के जिला सचिव सुरेंद्र राम ने कहा कि चुनाव से पहले महिलाओं को आर्थिक सहायता देने की घोषणाएं की गईं, लेकिन आज प्रदेश में महिलाओं के खिलाफ हत्या, हिंसा और बलात्कार की घटनाएं लगातार बढ़ रही हैं। उन्होंने कहा कि इन मुद्दों को लेकर 10 फरवरी को पटना में विधानसभा मार्च किया जाएगा और सरकार के समक्ष मजबूती से आवाज उठाई जाएगी।

उन्होंने आगे कहा कि महिलाओं के खिलाफ बढ़ रही हिंसा का मुकाबला जनप्रतिरोध और आंदोलन के जरिए किया जाएगा।

बैठक में एक अन्य प्रस्ताव पारित करते हुए संयुक्त ट्रेड यूनियनों द्वारा आहूत 12 फरवरी 2026 की आम हड़ताल को सफल बनाने का भी निर्णय लिया गया।

बैठक में ऐपवा नेत्री गिरिजा देवी, रेणु देवी, अधिवक्ता अनिल पटेल, पाल बिहारी लाल, सुनील कुमार, मकसूदन शर्मा, किशोर साव, सुभाष शर्मा, मनोज यादव, रामप्रीत केवट, ओम प्रकाश सिंह, कार्यालय सचिव नवल किशोर सहित अन्य कार्यकर्ता उपस्थित रहे।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *