नगरनौसा व्यवसायिक संघ की बैठक में बाजार की समस्याओं पर मंथन, नल-जल, शौचालय, कूड़ा प्रबंधन व सुरक्षा व्यवस्था सुधारने पर हुई चर्चा

0
IMG-20260131-WA0117

नगरनौसा (नालंदा)। नगरनौसा व्यवसायिक संघ की एक महत्वपूर्ण बैठक संघ के अध्यक्ष मनोज कुमार यादव के आवास पर आयोजित की गई। बैठक की अध्यक्षता संघ के उपाध्यक्ष राकेश कुमार ने की।

बैठक की शुरुआत स्वर्गीय काजल कुमारी के निधन पर शोक व्यक्त करते हुए एक मिनट का मौन रखकर की गई। सदस्यों ने दिवंगत आत्मा की शांति के लिए प्रार्थना की।

बैठक के दौरान बाजार क्षेत्र की विभिन्न समस्याओं पर विस्तार से चर्चा की गई। विशेष रूप से पेठियापर गली में नल-जल योजना, शौचालय की व्यवस्था, कूड़ा-कचरा प्रबंधन, सुरक्षा व्यवस्था एवं अन्य मूलभूत सुविधाओं को लेकर विचार-विमर्श किया गया। व्यवसायियों ने बाजार में स्वच्छता एवं पेयजल की समुचित व्यवस्था सुनिश्चित कराने पर जोर दिया।

संघ के पदाधिकारियों ने संबंधित विभागों से जल्द समाधान कराने की दिशा में पहल करने का निर्णय लिया, ताकि व्यापारियों एवं ग्राहकों को बेहतर सुविधाएं मिल सकें।

बैठक में संघ के सचिव भोला यादव, पप्पू कुमार, उमेश कुमार, अनिल कुमार, विजय मिस्त्री, शेखर, लक्ष्मण टेलर, विकास कुमार, नीरज वर्मा, श्रवण साव, महेश चौधरी, प्रमोद कुमार, बिट्टू कुमार, सूरज कुमार सहित संघ के सभी सदस्य उपस्थित रहे।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *