नालंदा में सड़क हादसे में युवक की मौत, अज्ञात वाहन की चपेट में आया बाइक सवार

0
Screenshot_20260130_184927_WhatsApp

बिंद (नालंदा)। नालंदा जिले के बिंद थाना क्षेत्र अंतर्गत मलावां गांव के समीप गुरुवार देर शाम एक सड़क हादसे में एक युवक की मौत हो गई। मृतक की पहचान वरहोग गांव निवासी उदय राम के 20 वर्षीय पुत्र गुलशन राम उर्फ कारू के रूप में की गई है।

घटना के संबंध में मृतक के चचेरे भाई अविनाश कुमार ने बताया कि गुलशन अपने एक अन्य साथी के साथ बाइक से कहीं जा रहा था। इसी दौरान वह सड़क दुर्घटना का शिकार हो गया। हादसे की सूचना बिंद पुलिस द्वारा परिजनों को दी गई। गुलशन के साथ मौजूद दूसरे युवक का अब तक कोई पता नहीं चल पाया है। परिजनों के अनुसार गुलशन डेकोरेशन का काम करता था। वह कहां से आ रहा था और कहां जा रहा था, इसकी स्पष्ट जानकारी फिलहाल नहीं मिल सकी है। प्रारंभिक जांच में हादसा अज्ञात वाहन की चपेट में आने से होना बताया जा रहा है।

1001220694

हादसे की खबर मिलते ही परिजन अस्पताल पहुंचे, जहां शव को देखते ही परिजनों में कोहराम मच गया और रो-रोकर बुरा हाल हो गया।

इस संबंध में बिंद थाना अध्यक्ष चंदन कुमार सिंह ने बताया कि सड़क हादसे की सूचना मिलते ही डायल 112 की पुलिस टीम मौके पर पहुंची और घायल अवस्था में युवक को इलाज के लिए बिंद प्राथमिक स्वास्थ्य केंद्र में भर्ती कराया गया, जहां चिकित्सकों ने उसे मृत घोषित कर दिया। इसके बाद पुलिस ने शव को कब्जे में लेकर पोस्टमार्टम के लिए बिहार शरीफ मॉडल अस्पताल भेज दिया।

थानाध्यक्ष ने यह भी बताया कि मृतक गुलशन राम पुलिस पर हमला, पॉक्सो एक्ट एवं मद्य निषेध अधिनियम से जुड़े मामलों में आरोपी रहा है। फिलहाल पुलिस मामले की जांच में जुटी हुई है। आवेदन प्राप्त होने पर आगे की कानूनी कार्रवाई की जाएगी।

About The Author

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *