कमल बिगहा में शिक्षा को बढ़ावा देने की अनूठी पहल, छात्रों को शैक्षणिक सामग्री देकर किया गया सम्मानित

0
IMG-20260129-WA0076

कतरीसराय, नालंदा। कतरीसराय प्रखंड क्षेत्र के कमल बिगहा गांव में शिक्षा को बढ़ावा देने एवं बच्चों को प्रोत्साहित करने के उद्देश्य से एक सराहनीय पहल की गई। मिथलेश पासवान की अध्यक्षता में आयोजित कार्यक्रम के दौरान गांव के छात्रों को कॉपी, कलम, पेंसिल जैसी शैक्षणिक सामग्री देकर सम्मानित किया गया।

इस अवसर पर जदयू जिला सचिव बबलू पटेल ने कहा कि विद्यार्थियों को अपने लक्ष्य पर अडिग रहकर मेहनत करनी चाहिए। परिश्रम के बल पर कीर्ति स्थापित कर क्षेत्र का नाम रोशन करें। उन्होंने यह भी आश्वासन दिया कि मेहनती और प्रतिभाशाली छात्रों को आगे और बड़े मंच पर सम्मानित कराने का प्रयास किया जाएगा।

समाजसेवी सुनील कुमार ने कहा कि शिक्षा ही आगे बढ़ने का एकमात्र मजबूत माध्यम है, जिससे समाज और राष्ट्र का विकास संभव है। कार्यक्रम की अध्यक्षता कर रहे मिथलेश पासवान ने कहा कि मेहनत करने वाले छात्रों को सम्मानित करना उनका निरंतर प्रयास रहेगा।
कार्यक्रम में श्रवण पटेल, प्रिंस पासवान, रामचंद्र पासवान, संजय प्रसाद सहित अन्य लोग प्रमुख रूप से उपस्थित रहे।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *