किड्ज केयर कान्वेंट में धूमधाम से मनाया गया 77वां गणतंत्र दिवस

0
IMG-20260126-WA0054

बिहार शरीफ। स्थानीय हाजीपुर मोहल्ला स्थित किड्ज केयर कान्वेंट के प्रांगण में 77वां गणतंत्र दिवस बड़े ही हर्षोल्लास एवं देशभक्ति के वातावरण में मनाया गया। कार्यक्रम की शुरुआत विद्यालय के निदेशक विनय कुमार द्वारा राष्ट्रीय ध्वज फहराने के साथ हुई। ध्वजारोहण के पश्चात राष्ट्रगान गाया गया, जिससे पूरा विद्यालय परिसर देशभक्ति की भावना से गूंज उठा।

इस अवसर पर विद्यालय के नन्हे-मुन्ने बच्चे स्वतंत्रता सेनानियों के परिधान में नजर आए। कोई महात्मा गांधी, सुभाषचंद्र बोस तो कोई रानी लक्ष्मीबाई, भारत माता, इंदिरा गांधी, संविधान निर्माता डॉ भीमराव अंबेडकर, नेहरू जी, बेगम हजरत महल के परिधान में नजर आ रहे थे, साथ ही साथ बहुत सारे बच्चे फौजी के ड्रेस में नजर आए।
मंच संचालक के द्वारा सभी बच्चों से उनके द्वारा इस तरह के ड्रेस को पहनने का उद्देश्य पूछा तो उन्होंने अपने नन्हें मुख से लड़खड़ाते जुवान मे इनके द्वारा दिए गए नारे को दोहरा दिया, जो सुनने में काफी मनमोहक लग रहा था। इस प्रस्तुति ने सभी उपस्थित अतिथियों, अभिभावकों और शिक्षकों का मन मोह लिया।

1001211488

शिक्षक एवं विद्यार्थियों के द्वारा गणतंत्र दिवस के अवसर पर भाषण की प्रस्तुति की गई जो काफी सारगर्भित कर देने वाला था।

कार्यक्रम को संबोधित करते हुए विद्यालय के निदेशक विनय कुमार ने बच्चों को गणतंत्र दिवस के महत्व के बारे में बताया। उन्होंने अपने प्रेरणादायी उद्बोधन में बच्चों को अनुशासन, देशप्रेम और जिम्मेदार नागरिक बनने का संदेश दिया। उन्होंने कहा कि “देश का भविष्य आज के बच्चों के हाथों में है, इसलिए उनमें बचपन से ही संस्कार, अनुशासन और देशभक्ति का भाव होना अत्यंत आवश्यक है।”
अंत में विद्यालय परिवार की ओर से सभी अतिथियों, शिक्षकों एवं बच्चों का आभार व्यक्त किया गया। कार्यक्रम शांतिपूर्ण एवं सफलतापूर्वक संपन्न हुआ।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *