नव नालंदा पब्लिक स्कूल में शान से फहराया तिरंगा, 77वें गणतंत्र दिवस पर बीएसएसएस के राष्ट्रीय अध्यक्ष ने किया ध्वजारोहण
बिहार शरीफ, नालंदा। देश के 77वें गणतंत्र दिवस के अवसर पर निजी विद्यालयों के संगठन भारतीय स्वतंत्र शिक्षण संघ (BSSS) के राष्ट्रीय अध्यक्ष श्री भारत मानस ने भारतीय स्वतंत्र शिक्षण संघ के जिला सचिव, नालंदा सह नव नालंदा पब्लिक स्कूल, कागजी मोहल्ला, बिहार शरीफ के निदेशक श्री रंजीत कुमार के विद्यालय परिसर में तिरंगा झंडा फहराया।
इस अवसर पर भारत मानस ने नव नालंदा पब्लिक स्कूल के निदेशक रंजीत कुमार एवं पूरे विद्यालय परिवार को गणतंत्र दिवस की हार्दिक शुभकामनाएं देते हुए सहयोग और सफल आयोजन के लिए धन्यवाद ज्ञापित किया।

गणतंत्र दिवस समारोह के तहत विद्यालय में बच्चों के लिए खेल, क्विज, भाषण कला एवं रंगोली प्रतियोगिताओं का आयोजन किया गया। इन प्रतियोगिताओं में उत्कृष्ट प्रदर्शन करने वाले प्रथम तीन प्रतिभागियों को स्मृति चिन्ह देकर सम्मानित किया गया, जबकि अन्य प्रतिभागियों को प्रोत्साहन स्वरूप कंसोलेशन प्राइज के रूप में डायरी एवं पेन प्रदान किए गए।
कार्यक्रम के दौरान विद्यालय परिसर में देशभक्ति, अनुशासन एवं उत्साह का वातावरण बना रहा, जिससे गणतंत्र दिवस समारोह सफल एवं प्रेरणादायी बन गया।

