बिहार शरीफ में कश्मीरी ऊलेन बाजार का भव्य शुभारंभ, ऊनी वस्त्र, मनोरंजन और स्वादिष्ट व्यंजनों ने बढ़ाई मेले की रौनक

0
20260117_163932

बिहार शरीफ। बिहार शरीफ के श्रम कल्याण केंद्र मैदान में कश्मीरी ऊलेन बाजार का भव्य शुभारंभ किया गया। कार्यक्रम का उद्घाटन अस्थावां विधानसभा क्षेत्र के विधायक जितेंद्र कुमार ने दीप प्रज्वलित कर किया। इस अवसर पर बड़ी संख्या में स्थानीय लोग मौजूद रहे।

कश्मीरी ऊलेन बाजार में कश्मीर से लाए गए उच्च गुणवत्ता वाले ऊनी वस्त्रों की आकर्षक प्रदर्शनी लगाई गई है। जिसमे ऊलेन शर्ट, स्वेटर, जैकेट, ऊनी वेस्टन सहित कई तरह के गर्म कपड़े उपलब्ध हैं। ठंड के मौसम को देखते हुए बाजार में खरीदारी को लेकर लोगों में खासा उत्साह देखा जा रहा है।

1001186580

मेले में बच्चों के मनोरंजन के लिए झूले, जलपरी समेत कई आकर्षक साधन लगाए गए हैं। वहीं आम लोगों के लिए विभिन्न प्रकार के स्वादिष्ट व्यंजनों के स्टाल भी लगाए गए हैं, जो मेले की रौनक को और बढ़ा रहे हैं।

उद्घाटन समारोह को संबोधित करते हुए मुख्य अतिथि विधायक जितेंद्र कुमार ने कहा कि ऐसे आयोजन स्थानीय लोगों को एक ही स्थान पर खरीदारी, मनोरंजन और खान-पान की सुविधा प्रदान करते हैं। साथ ही इससे व्यापारियों को भी रोजगार के अवसर मिलते हैं। उन्होंने कहा कि कश्मीरी ऊलेन बाजार जैसे आयोजन सांस्कृतिक आदान-प्रदान को बढ़ावा देते हैं और आम जनता के लिए उपयोगी साबित होते हैं।

आयोजकों के अनुसार यह कश्मीरी ऊलेन बाजार आगामी कई दिनों तक आम लोगों के लिए खुला रहेगा।

About The Author

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *