2025 चुनाव में 225 सीट जीतने का दावा : नालंदा में एनडीए का कार्यकर्ता सम्मेलन मे हजारों लोग हुए शामिल

0
IMG-20250911-WA0030

चंडी (नालंदा) : नालंदा जिले के हरनौत विधानसभा क्षेत्र स्थित मगध महाविद्यालय, चंडी के प्रांगण में बुधवार को एनडीए का भव्य कार्यकर्ता सम्मेलन आयोजित किया गया। इसमें समाज कल्याण मंत्री मदन साहनी ने 2025 विधानसभा चुनाव में एनडीए की प्रचंड जीत का दावा करते हुए कहा कि गठबंधन इस बार 225 सीटें जीतकर सरकार बनाएगा। इस मौके पे जदयू नेता संजय कांत सिन्हा ने हजारों समर्थको के साथ कार्यकर्त्ता सम्मेलन मे भाग लिया।

सम्मेलन में करीब 10,000 से अधिक कार्यकर्ताओं की उपस्थिति ने एनडीए की जमीनी मजबूती का प्रदर्शन किया। मंत्री साहनी ने इसे मुख्यमंत्री नीतीश कुमार और एनडीए के प्रति जनता के गहरे विश्वास का प्रमाण बताया।

अपने संबोधन में मंत्री साहनी ने सड़क, बिजली, स्वास्थ्य और शिक्षा के क्षेत्र में एनडीए सरकार की उपलब्धियों का विस्तार से उल्लेख किया। उन्होंने कहा कि पिछड़े वर्गों के उत्थान के लिए सरकार ने कई ऐतिहासिक फैसले लिए हैं। महिलाओं को पंचायतों में 50% आरक्षण देकर सशक्त किया गया, अति पिछड़ा वर्ग को 20% आरक्षण देकर सामाजिक न्याय को नई दिशा दी गई। स्वास्थ्य के क्षेत्र में पीएमसीएच में दुनिया का दूसरा सबसे बड़ा अस्पताल निर्माणाधीन है। शिक्षा के क्षेत्र में नालंदा में चार विश्वविद्यालय स्थापित किए गए और शिक्षकों की भारी संख्या में भर्ती की गई। 2005 में जहां केवल 2 लाख शिक्षक थे, आज उनकी संख्या बढ़कर 5,97,742 हो गई है।

1000903337

रोजगार सृजन के संदर्भ में उन्होंने कहा कि अब तक 50 लाख नौकरियां और रोजगार के अवसर उपलब्ध कराए जा चुके हैं। आने वाले पांच वर्षों में 1 करोड़ रोजगार सृजित करने की तैयारी है।

विपक्ष पर निशाना साधते हुए साहनी ने कहा कि बिहार की जनता उस दौर को नहीं भूली है, जब 15 वर्षों में 118 नरसंहार हुए, अपहरण उद्योग बन गया और शिक्षा व्यवस्था बर्बाद कर दी गई थी। उन्होंने दावा किया कि 2010 की तरह 2025 में भी एनडीए को भारी बहुमत मिलेगा।

1000903250

सम्मेलन के दौरान कुछ कार्यकर्ताओं ने मुख्यमंत्री नीतीश कुमार के बेटे निशांत कुमार को हरनौत विधानसभा से प्रत्याशी बनाने की मांग रखी। वहीं, चंडी और हरनौत के ग्रामीणों ने स्थानीय स्तर पर बदलाव की जरूरत पर जोर दिया।

इस अवसर पर नालंदा सांसद कौशलेंद्र कुमार, हरनौत विधायक हरिनारायण सिंह, जदयू नेता संजय कांत सिन्हा, जदयू जिला अध्यक्ष मोहम्मद अरशद, लोजपा जिला अध्यक्ष सत्येंद्र मुकुट, भाजपा जिला अध्यक्ष राजेश कुमार, अविनाश मुखिया, कोषाध्यक्ष रंजीत कुमार, वरिष्ठ नेता श्रवण कुमार सहित एनडीए गठबंधन के सभी जिला अध्यक्ष और हजारों कार्यकर्ता मौजूद रहे।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

error: Content is protected !!