एशिया कप में भारत का धमाकेदार आगाज़, चीन को 4-3 से हराया

0
1000874136

राजगीर (बिहार) : भारतीय पुरुष हॉकी टीम ने हीरो एशिया कप राजगीर बिहार 2025 में अपने अभियान की धमाकेदार शुरुआत की। राजगीर हॉकी स्टेडियम में खेले गए पहले ही मुकाबले में भारत ने चीन को 4-3 से हराया। कप्तान हरमनप्रीत सिंह ने बेहतरीन प्रदर्शन करते हुए हैट्रिक दागी, जबकि जगराज सिंह ने भी एक गोल किया।

मैच की शुरुआत में चीन ने आक्रामक खेल दिखाया और 12वें मिनट में शिहाओ डू ने गोल कर टीम को बढ़त दिलाई। पहले क्वार्टर के अंत तक चीन 1-0 से आगे था। दूसरे क्वार्टर में भारत ने जबरदस्त वापसी की। 18वें मिनट में जगराज सिंह ने गोल कर स्कोर बराबर किया और दो मिनट बाद कप्तान हरमनप्रीत सिंह ने पेनल्टी कॉर्नर को गोल में बदलकर भारत को 2-1 से आगे कर दिया।

हाफ टाइम तक भारत ने बढ़त बनाए रखी। तीसरे क्वार्टर में हरमनप्रीत ने एक और गोल कर स्कोर 3-1 कर दिया, लेकिन चीन ने तेजी से वापसी की। 35वें मिनट में बेन्हाई चेन और 41वें मिनट में जिएशेंग गाओ ने गोल कर स्कोर 3-3 कर दिया।

निर्णायक आखिरी क्वार्टर में भारत ने दबदबा बनाए रखा। 47वें मिनट में हरमनप्रीत सिंह ने पेनल्टी कॉर्नर पर अपना तीसरा गोल दागा और टीम को 4-3 की बढ़त दिलाई। इसके बाद भारतीय खिलाड़ियों ने मैच पर नियंत्रण बनाए रखा और चीन को वापसी का मौका नहीं दिया।

IMG 20250829 WA0141

अंततः भारत ने मुकाबला 4-3 से जीतकर टूर्नामेंट में शानदार आगाज़ किया। भारत का अगला मैच 31 अगस्त को जापान के खिलाफ दोपहर 3 बजे खेला जाएगा। इस मैच का सीधा प्रसारण सोनी स्पोर्ट्स नेटवर्क पर होगा।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

error: Content is protected !!