अज्ञात वाहन की चपेट में आने से बाइक सवार की मौत

0
Screenshot_20241221_064331_WhatsApp

नालंदा जिले के सिलाव थाना क्षेत्र अंतर्गत बिहार शरीफ-राजगीर मुख्य मार्ग पर सीमा गांव के पास एक अज्ञात वाहन ने बाइक सवार को जोरदार टक्कर मार दी। इस हादसे में बाइक सवार की मौके पर ही मौत हो गई।

मृतक की पहचान उसके पास मिले पर्स में रखे आधार कार्ड से की गई। वह सिलाव थाना क्षेत्र के सुरमपुर निवासी, स्व. राजेंद्र प्रसाद सिंह के 68 वर्षीय पुत्र कृष्ण मुरारी मेनन प्रसाद सिंह थे।

घटना की सूचना मिलने पर पुलिस ने मौके पर पहुंचकर शव को कब्जे में लिया और मृतक के परिजनों को सूचित किया। थाना अध्यक्ष ने बताया कि दुर्घटना के कारणों का पता लगाया जा रहा है। पुलिस आगे की कार्रवाई में जुटी हुई है।

cropped 1000399605 1

About The Author

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *