गिरियक में पूरे उत्साह और देशभक्ति के माहौल में मनाया गया 79वां स्वतंत्रता दिवस, सभी सरकारी एवं पंचायत कार्यालयों में फहराया गया तिरंगा

0
20250815_093347

गिरियक (नालंदा) : गिरियक में 79वां स्वतंत्रता दिवस पूरे उत्साह और देशभक्ति के माहौल में हर्षोल्लास एवं गरिमा के साथ मनाया गया। तिरंगे के सम्मान में शहर से लेकर गांव तक देशभक्ति का जज़्बा स्पष्ट रूप से दिखाई दिया।

मुख्य समारोह प्रखंड कार्यालय परिसर में आयोजित हुआ, जहां प्रखंड प्रमुख रजनी कुमारी ने ध्वजारोहण कर स्वतंत्रता दिवस कार्यक्रम की शुरुआत की। इसके अलावा प्रखंड कृषि कार्यालय, अंबेडकर पार्क, थाना परिसर, नगर पंचायत कार्यालय, गिरियक पैक्स अध्यक्ष कार्यालय और पावापुरी ओपी सहायक थाना परिसर में भी ध्वजारोहण कार्यक्रम आयोजित किए गए। सभी स्थानों पर राष्ट्रीय ध्वज फहराने के बाद राष्ट्रगान गाया गया और स्वतंत्रता संग्राम के अमर शहीदों को श्रद्धांजलि अर्पित की गई।

1000837757

गिरियक थाना अध्यक्ष, नगर पंचायत मुख्य पार्षद, नगर पंचायत पैक्स अध्यक्ष, पावापुरी ओपी सहायक थाना अध्यक्ष सहित सभी अधिकारियों एवं जनप्रतिनिधियों ने अपने-अपने कार्यालयों में तिरंगा फहराकर देश के प्रति अपनी निष्ठा और प्रतिबद्धता को दोहराया। इस अवसर पर प्रखंड विकास पदाधिकारी, अंचल निरीक्षक, विभिन्न विभागों के पदाधिकारी, जनप्रतिनिधि और बड़ी संख्या में स्थानीय लोग उपस्थित रहे।

ध्वजारोहण के बाद उपस्थित लोगों के बीच मिठाई का वितरण किया गया और सभी ने एक-दूसरे को स्वतंत्रता दिवस की शुभकामनाएं दीं।

1000837486

गिरियक में इस बार का स्वतंत्रता दिवस केवल धूमधाम से ही नहीं, बल्कि एकता, देशभक्ति और सामाजिक सौहार्द के अद्भुत संदेश के साथ मनाया गया। हर जगह तिरंगा लहराता नजर आया और लोगों के दिलों में देशप्रेम की लहर दौड़ती रही।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

error: Content is protected !!