संगठनात्मक बैठक में बिहारशरीफ पहुंचे भाजपा के राष्ट्रीय महामंत्री विनोद तावड़े

0
IMG-20250801-WA0045

बिहार शरीफ (नालंदा ) – भारतीय जनता पार्टी की संगठनात्मक क्षेत्रीय बैठक आज बिहारशरीफ के ताराचंद रिसोर्ट में संपन्न हुई। इस महत्वपूर्ण बैठक में मुख्य अतिथि के रूप में राष्ट्रीय महामंत्री एवं बिहार प्रदेश प्रभारी श्री विनोद तावड़े उपस्थित हुए।

बैठक में वन, पर्यावरण एवं जलवायु परिवर्तन मंत्री डॉ. सुनील कुमार, प्रदेश महामंत्री श्रीमती लाजवंती झा, प्रदेश उपाध्यक्ष धीरेन्द्र सिंह, क्षेत्रीय प्रभारी राजेंद्र सिंह, क्षेत्रीय सह प्रभारी जीतेंद्र नीरज, राजू झा, नालंदा जिला प्रभारी संजय कुमार मुन्ना तथा नालंदा जिलाध्यक्ष राजेश कुमार भी मंचासीन रहे।

इस बैठक में नालंदा, जमुई, शेखपुरा और लखीसराय जिलों के सभी क्षेत्रीय प्रभारी, सह प्रभारी, जिला प्रभारी, जिलाध्यक्ष, जिला महामंत्री, विधानसभा प्रभारी, संयोजक एवं विस्तारकों ने भाग लिया। बैठक का उद्देश्य पार्टी संगठन को जमीनी स्तर पर सशक्त बनाना और आगामी विधानसभा चुनाव के लिए रणनीति तय करना था।

राष्ट्रीय महामंत्री श्री विनोद तावड़े ने बैठक को संबोधित करते हुए कहा कि कार्यकर्ताओं को बूथ स्तर तक भाजपा को सशक्त करने का जिम्मा उठाना होगा। उन्होंने “बूथ जीतो, चुनाव जीतो” के संकल्प को साकार करने का आह्वान करते हुए कहा कि जब तक बूथ मजबूत नहीं होगा, पार्टी का किला भी मजबूत नहीं होगा।

उन्होंने कहा, “हर एक कार्यकर्ता भाजपा की रीढ़ है। यदि हमने हर बूथ को अजेय बना दिया, तो कोई भी विपक्षी ताकत भाजपा को रोक नहीं सकती। प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी और मुख्यमंत्री नीतीश कुमार के नेतृत्व में एनडीए सरकार ने समाज के हर वर्ग के लिए कल्याणकारी योजनाएं लागू की हैं, जिनका लाभ सीधे आम जनता तक पहुंच रहा है।”

विनोद तावड़े ने बिहार में 2005 से पहले की कानून व्यवस्था की स्थिति का उल्लेख करते हुए कहा कि “उस दौर में मुख्यमंत्री आवास से अपहरण की फिरौती मांगी जाती थी। अपराधियों को सत्ता का संरक्षण प्राप्त था। परंतु आज, नीतीश कुमार के नेतृत्व में अपराधियों पर कठोर कार्रवाई की जाती है और कानून का राज स्थापित हुआ है।”

उन्होंने आगामी विधानसभा चुनाव में सभी कार्यकर्ताओं से जनता के बीच जाकर एनडीए उम्मीदवारों के पक्ष में समर्थन मांगने का आह्वान किया। साथ ही बिहार सरकार की जनहितकारी योजनाओं — जैसे 125 यूनिट फ्री बिजली, महिलाओं को 35% आरक्षण, युवा आयोग का गठन और सामाजिक सुरक्षा पेंशन को ₹400 से बढ़ाकर ₹1100 किए जाने — की जानकारी जन-जन तक पहुंचाने पर बल दिया।

इस बैठक में प्रदेश कार्यसमिति सदस्य एवं पूर्व जिलाध्यक्ष प्रो. रामसागर सिंह, राजेश्वर प्रसाद सिंह, जिला उपाध्यक्ष सुधीर कुमार, अरविंद पटेल, डा. अशुतोष कुमार, नीरज कुमार (डब्ल्यू), जिला महामंत्री वीरेंद्र गोप, शिवरतन प्रसाद, अविनाश प्रसाद सिंह, जिला मंत्री अमरेश कुमार, कार्यालय मंत्री गोपाल कुमार, प्रवीण सिंह, सोनू कुमार हिंदू, महेन्द्र प्रसाद, अनुग्रह नारायण, रंजय मालाकार, युवा मोर्चा जिलाध्यक्ष विकास कुमार कुशवाहा, अनुसूचित जाति मोर्चा जिलाध्यक्ष मणिकांत पासवान, महिला मोर्चा जिलाध्यक्ष निशा रानी, ओबीसी मोर्चा जिलाध्यक्ष विकास कुमार चंद्रवंशी, राजीव कुमार, मुरली मनोहर, प्रणव कुमार सिन्हा सहित अनेक कार्यकर्ता उपस्थित रहे और सफल संचालन में महत्वपूर्ण भूमिका निभाई।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

error: Content is protected !!