अस्थावां में लोकतांत्रिक जन विकास पार्टी का कार्यालय उद्घाटन, राष्ट्रीय अध्यक्ष अरमान देव उर्फ मुकेश धानुक ने भरी हुंकार

0
20250720_140651

नालंदा (अस्थावां) : लोकतांत्रिक जन विकास पार्टी के राष्ट्रीय अध्यक्ष अरमान देव उर्फ मुकेश धानुक ने आज नालंदा जिले के अस्थावां प्रखंड में पार्टी कार्यालय का उद्घाटन किया। जैसे ही वे उद्घाटन स्थल पर पहुँचे, कार्यकर्ताओं में जबरदस्त उत्साह देखा गया। उनका फूल-मालाओं से भव्य स्वागत किया गया।

फीता काटकर कार्यालय का उद्घाटन करते हुए श्री धानुक ने कहा कि पार्टी का उद्देश्य लोकतांत्रिक तरीके से सभी वर्गों को सम्मान देना है, विशेषकर अति पिछड़ा, दलित, और महादलित समाज को। उन्होंने जोर देते हुए कहा कि प्रदेश में हो रहे पलायन को रोकना उनकी प्राथमिकता है। प्रदेश के लोगों को यहीं रोजगार उपलब्ध कराया जाएगा ताकि किसी को बाहर न जाना पड़े।

1000775888

उन्होंने राज्य की कानून-व्यवस्था पर सवाल उठाते हुए कहा कि वर्तमान सरकार में “जंगल राज टू” की स्थिति बन चुकी है। बलात्कार, हत्या, और लूट जैसी घटनाएँ आम हो गई हैं। उन्होंने कहा कि पार्टी के बढ़ते प्रभाव से सत्तारूढ़ दल घबरा गया है, इसी कारण उनके बैनर-पोस्टर फाड़े जा रहे हैं। उन्होंने कार्यकर्ताओं से सतर्क रहने और एकजुट रहने की अपील की।

प्रदेश उपाध्यक्ष विरमणी मंडल ने कहा कि यह शुरुआत भर है, हमें संगठन को मजबूत करना होगा और एक कड़ी में जुड़कर काम करना होगा।

1000775806

प्रदेश महासचिव सीताराम सिंह चंद्रवंशी, जो इस्लामपुर विधानसभा क्षेत्र से संभावित प्रत्याशी हैं, ने कहा कि आज भी हम गुलामी की जंजीरों में जकड़े हैं। उन्होंने अति पिछड़ा, दलित और महादलित समाज से इन जंजीरों को तोड़ने का संकल्प लेने की अपील की।

पार्टी संरक्षक श्रीकांत प्रसाद ने कहा कि वे वर्षों तक जदयू में रहे लेकिन अति पिछड़े वर्ग को नेतृत्व में स्थान नहीं दिया गया। इसी कारण वे अब लोकतांत्रिक जन विकास पार्टी के साथ काम कर रहे हैं ताकि युवा नेतृत्व को आगे लाया जा सके।

1000776516

इस अवसर पर जिला अध्यक्ष अरविंद धानुक ने कई पदाधिकारियों की घोषणा की जिसमे मुकेश कुमार – प्रखंड अध्यक्ष (अस्थावां दक्षिणी), शिवनंदन रविदास – अनुसूचित जाति प्रखंड अध्यक्ष (अस्थावां दक्षिणी), सूर्यमणि सिंह – पंचायत अध्यक्ष (सारे), बब्लू कुमार – पंचायत अध्यक्ष (नोऑवा), सुजीत कुमार – पंचायत सचिव (नोऑवा) बनाया गया।

इस उद्घाटन कार्यक्रम में प्रदेश मीडिया प्रभारी अमोद कुमार, सत्येंद्र कुमार चंद्रवंशी, सोनू कुमार (जिला उपाध्यक्ष), श्रवण कुमार, विरमनी राउत (जिला सचिव), नवीन कुमार, अर्जुन प्रसाद, प्रभात कुमार समेत सैकड़ों कार्यकर्ता मौजूद थे। कार्यक्रम के दौरान जोश, उत्साह और पार्टी के प्रति निष्ठा स्पष्ट रूप से देखने को मिली।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

error: Content is protected !!