राजगीर में बाल श्रम के विरुद्ध चला विशेष अभियान, दो बाल श्रमिकों को कराया गया मुक्त

0
IMG-20250717-WA0112

राजगीर (नालंदा) : श्रम संसाधन विभाग, बिहार के निर्देशानुसार राजगीर में बाल श्रम के खिलाफ विशेष अभियान चलाया गया। श्रम प्रवर्तन पदाधिकारी अभिषेक कुमार के नेतृत्व में गठित विशेष धावा दल ने राजगीर प्रखंड के कुंड और मुख्य बाजार क्षेत्रों में विभिन्न प्रतिष्ठानों पर सघन जांच अभियान चलाया।

जांच के दौरान राजगीर के मुख्य बाजार स्थित दो प्रतिष्ठानों से बाल श्रमिकों को मुक्त कराया गया। विमुक्त बच्चों को बाल कल्याण समिति, बिहारशरीफ, नालंदा के समक्ष प्रस्तुत किया गया, जहां उनके पुनर्वास की प्रक्रिया आरंभ की गई।

श्रम अधीक्षक अश्विनी कुमार ने स्पष्ट किया कि यह अभियान नालंदा जिले में निरंतर जारी रहेगा और बाल श्रम के मामलों में सख्ती से कार्रवाई की जाएगी।

इस विशेष अभियान में श्रम प्रवर्तन पदाधिकारी अभिषेक कुमार (राजगीर), ओम प्रकाश चौधरी (सिलाव), आईडिया संस्था से अश्विनी कुमार, प्रयास से अब्दुल मलिक और राजगीर थाना के पुलिस बल शामिल थे।

बाल श्रमिकों को कार्य में लगाने वाले नियोजकों के विरुद्ध प्राथमिकी दर्ज करने की प्रक्रिया प्रगति पर है। प्रशासन ने सभी प्रतिष्ठान संचालकों को चेतावनी दी है कि वे बाल श्रम से दूर रहें, अन्यथा उनके विरुद्ध कठोर कानूनी कार्रवाई की जाएगी।

About The Author

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *