बिहार विधानसभा चुनाव की तैयारी में जुटी बीजेपी, राजगीर में आयोजित की प्रांत स्तरीय कार्यशाला

0
Screenshot_20250712_214146_WhatsApp

राजगीर (नालंदा) | आगामी बिहार विधानसभा चुनाव को लेकर भारतीय जनता पार्टी पूरी तरह से तैयारी में जुट गई है। इसी क्रम में कार्यकर्ताओं में उत्साह भरने एवं संगठन को मजबूत करने के उद्देश्य से नालंदा जिले के राजगीर में प्रांत स्तरीय कार्यशाला का आयोजन किया गया।

1000759299

इस कार्यशाला में प्रदेश अध्यक्ष दिलीप जायसवाल, बिहार सरकार के पर्यावरण एवं वन्यजीव मंत्री डॉ. सुनील कुमार सहित पार्टी के कई वरिष्ठ नेता और कार्यकर्ता शामिल हुए। कार्यशाला में दक्षिणी बिहार के जिला प्रभारी, क्षेत्रीय प्रभारी, क्षेत्रीय महामंत्री, जिलाध्यक्ष, विधानसभा स्तरीय संयोजक, बीजेपी के सभी मंत्री और अन्य पदाधिकारी भी मौजूद रहे।

इस अवसर पर प्रदेश अध्यक्ष दिलीप जायसवाल ने कहा कि पार्टी आगामी चुनाव को लेकर पूरी तरह सतर्क और सक्रिय है। संगठन की एकता और ताकत को प्रदर्शित करने के लिए लगातार इस प्रकार की बैठकें और कार्यशालाएं आयोजित की जा रही हैं।

1000759305

भाजपा नेताओं ने कार्यकर्ताओं से चुनाव के लिए तैयार रहने का आह्वान किया और केंद्र एवं राज्य सरकार की उपलब्धियों को जनता तक पहुंचाने का आग्रह किया।

1000561991

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Latest News

error: Content is protected !!