जन सुराज के प्रदेश प्रवक्ता डॉ. अमित कुमार पासवान ने पूर्व केंद्रीय मंत्री आरसीपी सिंह को अभिनंदन समारोह का दिया आमंत्रण

0
IMG-20250605-WA0082

पटना (बिहार) : जन सुराज के प्रदेश प्रवक्ता एवं अधिवक्ता डॉ. अमित कुमार पासवान ने गुरुवार को पटना स्थित आवास पर पूर्व केंद्रीय मंत्री एवं जन सुराज के वरीय नेता श्री रामचंद्र प्रसाद सिंह (आरसीपी सिंह) से शिष्टाचार मुलाकात की।

इस दौरान डॉ. पासवान ने आगामी 15 जून 2025 को दीपनगर, नालंदा स्थित नालंदा हेरिटेज वाटिका में आयोजित अभिनंदन समारोह में भाग लेने हेतु श्री आरसीपी सिंह को औपचारिक आमंत्रण पत्र भेंट किया, जिसे उन्होंने सहर्ष स्वीकार किया।

मुलाकात के अवसर पर डॉ. अमित कुमार पासवान ने आरसीपी सिंह को अंगवस्त्र और बुके भेंट कर सम्मानित भी किया।

इस कार्यक्रम को लेकर जन सुराज के कार्यकर्ताओं और समर्थकों में खासा उत्साह देखने को मिल रहा है। आयोजकों का कहना है कि यह समारोह जन सुराज के विचारों को जन-जन तक पहुंचाने और संगठनात्मक मजबूती के उद्देश्य से आयोजित किया जा रहा है।

About The Author

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *