राष्ट्रीय कुंवर सेना ने मनाया शहीद नेताजी राजनाथ की पुण्यतिथि, दी श्रद्धांजलि

0
IMG-20250605-WA0132

आरा (बिहार) : राष्ट्रीय कुंवर सेना के संस्थापक महामना नेताजी वीर शहीद राजनाथ की बलिदान एवं शहादत दिवस के अवसर पर श्रद्धांजलि सभा का आयोजन वीर कुंवर सिंह नगर स्थित सेना के कैंप कार्यालय प्रांगण में किया गया। कार्यक्रम का नेतृत्व राष्ट्रीय अध्यक्ष निर्मल सिंह शक्रवार ने किया।

सभा की शुरुआत दीप प्रज्वलन व पुष्प अर्पण के साथ हुई। नेताजी के तैलचित्र पर सभी अतिथियों एवं पदाधिकारियों ने माल्यार्पण कर श्रद्धा सुमन अर्पित किए। कार्यक्रम का संचालन डॉ. हुरेन्द्र सिंह तोमर (प्रदेश अध्यक्ष, बिहार) व रवीन्द्र रजक (प्रदेश सचिव) ने किया।

मुख्य अतिथि के रूप में शहीद सर्वेश्वर पाण्डेय के सुपुत्र मनीष कुमार पाण्डेय, क्षत्रिय महासभा के प्रदेश अध्यक्ष संतोष कुमार सिंह, राजगुरु महाराज डॉ. शशि बाबा सहित अन्य गणमान्य अतिथि मौजूद रहे।

इस अवसर पर राष्ट्रीय अध्यक्ष निर्मल सिंह शक्रवार ने कहा कि

“राष्ट्रीय कुंवर सेना की स्थापना 5 अक्टूबर 1969 को महामना नेताजी शहीद राजनाथ, शहीद सर्वेश्वर पाण्डेय व अन्य स्वतंत्रता सेनानियों के नेतृत्व में हुई थी। उनका सपना एक जातीय समरसता वाला राष्ट्र और मजबूत सामाजिक सौहार्द का निर्माण करना था।”

उन्होंने कहा कि कुंवर सेना के निरंतर संघर्ष का परिणाम रहा कि आरा में वीर कुंवर सिंह विश्वविद्यालय की स्थापना हुई, आरा-सासाराम बड़ी रेल लाइन का निर्माण संभव हुआ, सहार-अरवल के बीच सोन नदी पर पुल और सड़क बनी, आरा-छपरा के बीच गंगा-सरयू नदी पर रेल सह सड़क पुल का प्रस्ताव आगे बढ़ा। इंधनपरी कोल परियोजना और शाहाबाद क्षेत्र का विकास भी संगठन की देन है।

इस अवसर पर राष्ट्रीय प्रवक्ता कौशल, राष्ट्रीय महामंत्री ठाकुर कुमार भदौरिया, उपाध्यक्ष रघुबर प्रसाद सिंह चंद्रवंशी, प्रदेश सचिव जितेन्द्र सिंह, संजय सिंह, जिला अध्यक्ष महंथ ईश भूरिया, जिला महामंत्री मिथलेश सिंह, शिवपुर के मूना सिंह, अजय पाण्डेय, संकत सिंह, शुभम कुंवर, शिव स्टील डुमरी के प्रतिनिधि सहित सैकड़ों कार्यकर्ता उपस्थित रहे।

About The Author

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *