ऑपरेशन सिंदूर” की सफलता पर भाजपा नालंदा द्वारा तिरंगा यात्रा का आयोजन

0
IMG-20250517-WA0076

बिहार शरीफ (नालंदा) : ऑपरेशन सिंदूर की अभूतपूर्व सफलता के उपलक्ष्य में आज भारतीय जनता पार्टी, नालंदा जिला इकाई द्वारा जिला अध्यक्ष राजेश कुमार के नेतृत्व में एक भव्य तिरंगा यात्रा का आयोजन किया गया। यह यात्रा बिहारशरीफ के श्रम कल्याण केंद्र मैदान से प्रारंभ हुई, जिसमें भाजपा कार्यकर्ताओं के साथ बड़ी संख्या में आम नागरिकों ने भी भाग लिया।

इस अवसर पर मुख्य अतिथि के रूप में बिहार सरकार के वन, पर्यावरण एवं जलवायु परिवर्तन मंत्री डॉ. सुनील कुमार उपस्थित रहे। उन्होंने तिरंगा यात्रा को संबोधित करते हुए कहा कि ऑपरेशन सिंदूर भारतीय सेना के पराक्रम और रणनीतिक सफलता का जीता-जागता उदाहरण है। मात्र तीन दिनों में भारतीय सेना ने पाकिस्तान को घुटनों पर ला दिया, जिससे पूरी दुनिया ने भारत की ताकत का लोहा माना। उन्होंने कहा कि प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी के कुशल नेतृत्व में सेना को अत्याधुनिक हथियारों से लैस किया गया है। ब्रह्मोस और आकाश जैसी स्वदेशी मिसाइलों ने भारत की सैन्य शक्ति को और अधिक सशक्त बनाया है, जिसका प्रभाव ऑपरेशन सिंदूर के दौरान स्पष्ट रूप से देखने को मिला।

1000663808

डॉ. कुमार ने कहा कि प्रधानमंत्री मोदी के कड़े निर्णय और भारतीय सेना की बहादुरी ने भारत को एक अभेद्य सुरक्षा कवच प्रदान किया है। ऑपरेशन सिंदूर अभी जारी है, और यदि पाकिस्तान फिर कोई गलत कदम उठाता है तो उसका सर्वनाश तय है।

जिलाध्यक्ष राजेश कुमार ने कहा कि तिरंगा यात्रा के माध्यम से हम सभी देशवासी भारतीय सेना के प्रति कृतज्ञता व्यक्त कर रहे हैं और उनका मनोबल बढ़ा रहे हैं। ऑपरेशन सिंदूर में भारतीय सेना की जीत समस्त भारतवासियों के लिए गर्व का विषय है। भारत में निर्मित रक्षा उपकरणों और मिसाइलों ने अद्वितीय कार्य किया है और आज इनकी मांग अंतरराष्ट्रीय स्तर पर तेजी से बढ़ रही है।

इस आयोजन में भाजपा के कई वरिष्ठ पदाधिकारी और कार्यकर्ता मौजूद रहे, जिनमें जिला महामंत्री सह कार्यक्रम प्रभारी अविनाश प्रसाद सिंह, जिला महामंत्री शैलेन्द्र कुमार, रीना कुमारी, जिला उपाध्यक्ष राजेश्वर प्रसाद सिंह, आश्रिती शर्मा, अरविंद पटेल, श्याम किशोर प्रसाद सिंह, जिला मंत्री डॉ. अशुतोष कुमार, तेजस्विता राधा, साबो देवी, रवि राज, जिला मीडिया सह प्रभारी सह कार्यक्रम संयोजक अमरेश कुमार, अनुग्रह नारायण, अमरकांत भारती, धीरेन्द्र रंजन, सोनू कुमार हिंदू, चिक्कू सिंह, ललन कुमार, नीरज कुमार डब्ल्यू, मंडल अध्यक्ष धनंजय कुमार, अमित शान सिंह, अविनाश कुमार, शशिकला सिन्हा, महिला मोर्चा जिलाध्यक्ष प्रज्ञा भारती, मणिकांत पासवान, राजू माहुरी, प्रशांत भदानी, धीरज पाठक, मंजय चंद्रवंशी, खुश्बू कुमारी, रेणु सिंह, विकास कुमार, निराला कुमार, विश्वनाथ कुमार, मोनू कुमार, प्रिंस सक्सेना सहित सैकड़ों कार्यकर्ता शामिल हुए।

About The Author

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *