भारतीय जनता पार्टी नालंदा के नवनियुक्त जिलाध्यक्ष राजेश कुमार ने ग्रहण किया पदभार

बिहार शरीफ (नालंदा) : भारतीय जनता पार्टी नालंदा के नवनियुक्त जिलाध्यक्ष राजेश कुमार का पदभार ग्रहण समारोह बिहारशरीफ के आईएमए हॉल में भव्य रूप से आयोजित किया गया। इस अवसर पर कई वरिष्ठ भाजपा नेता एवं कार्यकर्ता मौजूद रहे।
समारोह में मुख्य अतिथि के रूप में बिहार सरकार के वन, पर्यावरण एवं जलवायु परिवर्तन मंत्री डॉ. सुनील कुमार, भाजपा के प्रदेश महामंत्री ललन मंडल, प्रदेश उपाध्यक्ष एवं क्षेत्रीय प्रभारी संतोष पाठक, और क्षेत्रीय सह प्रभारी जितेन्द्र नीरज उपस्थित हुए। इन सभी ने राजेश कुमार को जिलाध्यक्ष का दायित्व सौंपा और उनके कार्यकाल के लिए शुभकामनाएँ दीं।

कार्यक्रम में उपस्थित प्रदेश स्तरीय नेताओं ने जिले भर से आए भाजपा कार्यकर्ताओं को संबोधित करते हुए आह्वान किया कि वे अपने नए जिलाध्यक्ष के नेतृत्व में एकजुट होकर पार्टी को बूथ स्तर तक मजबूत करें। मंत्री डॉ. सुनील कुमार ने केंद्र और राज्य सरकार की जनकल्याणकारी योजनाओं पर प्रकाश डालते हुए कार्यकर्ताओं से कहा कि वे जनता के बीच जाकर इन योजनाओं को प्रचारित करें और लाभ दिलाने में सकारात्मक भूमिका निभाएं।
प्रदेश महामंत्री ललन मंडल ने राजेश कुमार को बधाई देते हुए कहा, “आपका कार्यकाल नालंदा जिले में भाजपा को नई ऊँचाइयों तक पहुँचाएगा। पार्टी मेहनती कार्यकर्ताओं का सम्मान करती है और सभी को इसमें अपना योगदान देना चाहिए।”

इस अवसर पर पूर्व जिलाध्यक्ष अर्जून विश्वकर्मा, प्रो. रामसागर सिंह, जिला महामंत्री अविनाश कुमार सिंह, शैलेन्द्र कुमार, रीना कुमारी, जिला उपाध्यक्ष राजेश्वर प्रसाद सिंह, अरविंद पटेल, अमित गौरव, श्याम किशोर सिंह, जिला मंत्री डॉ. अशुतोष कुमार, तेजस्विता राधा, साबो देवी, रंजू कुमारी, रवि राज, शिवलाल यादव, जिला मीडिया सह प्रभारी अमरेश कुमार, युवा मोर्चा जिलाध्यक्ष विकास कुमार, अनुसूचित जाति मोर्चा जिलाध्यक्ष मुन्ना पासवान, महिला मोर्चा जिलाध्यक्ष प्रज्ञा भारती सहित बड़ी संख्या में कार्यकर्ता उपस्थित रहे।