जेपी कॉलेज ऑफ इंजीनियरिंग को मिली AICTE से मान्यता: अब बी.टेक के लिए नहीं जाना होगा जिले से बाहर

बिहार शरीफ (नालंदा) : नालंदा जिला अब इंजीनियरिंग शिक्षा के क्षेत्र में एक नई उपलब्धि के साथ आगे बढ़ा है। जेपी ग्रुप ऑफ एजुकेशन, बियावां, बिहारशरीफ (नालंदा) के अंतर्गत संचालित जेपी कॉलेज ऑफ इंजीनियरिंग को AICTE (अखिल भारतीय तकनीकी शिक्षा परिषद) से मान्यता प्राप्त हो गई है। इस मान्यता के मिलने से संस्थान के सभी सदस्यों में खुशी का माहौल है और नालंदा जिले के विद्यार्थियों को बी.टेक की पढ़ाई के लिए अब बाहर नहीं जाना पड़ेगा।
संस्थान के सचिव श्री शैलेश कुमार ने बताया कि जेपी कॉलेज ऑफ इंजीनियरिंग में अब इंजीनियरिंग के छह प्रमुख शाखाएं उपलब्ध हैं:
सिविल इंजीनियरिंग, इलेक्ट्रिकल इंजीनियरिंग, मैकेनिकल इंजीनियरिंग, आर्टिफिशियल इंटेलिजेंस (AI), आईटी, और कंप्यूटर साइंस एंड इंजीनियरिंग।
इसके पूर्व संस्थान के पॉलिटेक्निक विंग जेपी आईटी के अंतर्गत पिछले 10 वर्षों से सिविल, इलेक्ट्रिकल और मैकेनिकल शाखाओं में डिप्लोमा स्तर की शिक्षा प्रदान की जा रही थी। अब सत्र 2025 से पॉलिटेक्निक में सिविल, इलेक्ट्रिकल, मैकेनिकल, इलेक्ट्रिकल एंड इलेक्ट्रॉनिक्स, और कंप्यूटर साइंस एंड इंजीनियरिंग – कुल पाँच शाखाओं की पढ़ाई के लिए AICTE से मान्यता प्राप्त हो चुकी है।
अगर आप आईटी और इंजीनियरिंग के क्षेत्र में अपना करियर बनाना चाहते हैं और अपने सपनों को साकार करना चाहते हैं, तो अब आपके अपने ही जिले नालंदा में जेपी कॉलेज ऑफ इंजीनियरिंग में नामांकन की प्रक्रिया प्रारंभ हो चुकी है।