बाइक अनियंत्रित होकर गड्ढे में गिरी, 14 वर्षीय किशोर गंभीर रूप से घायल

0
IMG-20250219-WA0160

नालंदा। गिरियक थाना क्षेत्र के मंगरबीघा गांव निवासी अवधेश प्रसाद के 14 वर्षीय पुत्र लल्लू कुमार एक सड़क दुर्घटना में गंभीर रूप से घायल हो गए। हादसा उस वक्त हुआ जब वे अपनी बहन को परीक्षा केंद्र छोड़कर राजगीर से बाइक से लौट रहे थे।

राजगीर थाना क्षेत्र के आयुध कारखाना गेट नंबर-2 के पास, उजियारपुर गांव के समीप उनकी बाइक अचानक अनियंत्रित होकर गड्ढे में गिर गई। इस दुर्घटना में लल्लू कुमार के साथ मिथिलेश मिस्त्री के 18 वर्षीय भांजे भी शामिल थे।

घटना के बाद दोनों घायलों को तुरंत राजगीर अनुमंडलीय अस्पताल ले जाया गया, जहां उनकी हालत नाजुक बनी हुई है। पुलिस मामले की जांच कर रही है।

1000440444 2

About The Author

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *