सेंट जेवियर्स गर्ल्स स्कूल, खंदकपर में हर्षोल्लास के साथ सरस्वती पूजा का आयोजन

0
IMG-20250203-WA0100

रजनीश नालंदा : सेंट जेवियर्स गर्ल्स स्कूल, सकुनत रोड, खंदकपर में माँ सरस्वती की पूजा श्रद्धा और उत्साह के साथ धूमधाम से आयोजित की गई। विद्यालय प्रांगण को रंगोली, फूलों और आकर्षक सजावट से अलंकृत किया गया, जिससे पूरा वातावरण भक्तिमय हो उठा।

पूजन कार्यक्रम की शुरुआत विधिवत मंत्रोच्चारण और हवन से हुई। विद्यालय के सचिव, निदेशिका, प्रधानाध्यापक, शिक्षकों, विद्यार्थियों और अभिभावकों ने माँ सरस्वती की आराधना करते हुए ज्ञान, विद्या और बुद्धि की प्रार्थना की।

कार्यक्रम को भव्य बनाने में छात्राओं ने भजन और श्लोक प्रस्तुत कर अपनी प्रतिभा का प्रदर्शन किया। इस अवसर पर विद्यालय के सचिव ने विद्यार्थियों को शिक्षा और संस्कारों के महत्व पर प्रेरक संदेश दिया और माँ सरस्वती की कृपा से उनके उज्ज्वल भविष्य की कामना की।

पूजा के उपरांत प्रसाद वितरण किया गया। यह आयोजन न केवल आध्यात्मिकता और संस्कृति का संचार करता है, बल्कि विद्यार्थियों को भारतीय परंपराओं के प्रति जागरूक और एकजुट होने की प्रेरणा भी देता है।

1000440444 2

About The Author

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *