हरनौत थाना क्षेत्र के एक गांव से एक 19 वर्षीय युवती हुआ लापता ,पिता ने एक युवक पर शादी की नीयत से भगाने का लगाया आरोप
हरनौत थाना क्षेत्र के एक गांव के महादलित टोला से 19 वर्षीय युवती के लापता होने का मामला सामने आया है। युवती के पिता ने एक युवक पर शादी की नीयत से उसे भगाने का आरोप लगाते हुए हरनौत थाना में लिखित आवेदन दिया है। हालांकि, पुलिस ने फिलहाल लापता होने का सनहा दर्ज कर लिया है। वही युवती का अब तक पता नहीं चलने से परिजन काफी चिंतित हैं।
परिजनों ने बताया कि युवती तीन सितंबर को हरनौत बाजार जाने की बात कहकर घर से निकली थी। देर शाम तक घर वापस नहीं लौटने पर उसकी खोजबीन की गई। इसके बाद थाना में आवेदन दिया गया। उन्होंने बताया कि वेना थाना क्षेत्र के एक गांव के निवासी 20 वर्षीय युक्क पर युवती को शादी की नीयत से भगाने का आरोप लगाया गया है। परिजनों का कहना है कि युवती उस युवक से अक्सर बातचीत करती रहती थी।
परिवार के लोगों ने बताया कि दोनों के मंदिर में शादी करने की जानकारी मिली है। परिजन चाहते हैं कि दोनों की विधिवत न्यायालय में शादी हो, ताकि भविष्य में किसी तरह का विवाद न हो।
वही हरनौत थानाध्यक्ष मुकेश कुमार वर्मा ने सोमवार को बताया कि युवती के लापता होने का सनहा दर्ज किया गया है। युवती की बरामदगी के बाद उसके बयान के आधार पर आगे की कार्रवाई की जाएगी।
