नालंदा जिलाधिकारी शशांक शुभंकर ने हिलसा अनुमंडल का किया निरीक्षण

0
1000479249

हिलसा (नालंदा): जिलाधिकारी शशांक शुभंकर ने भ्रमण कार्यक्रम के दौरान हिलसा अनुमंडल अंतर्गत रामबाबू उच्च विद्यालय हिलसा, प्रखंड-सह-अंचल कार्यालय हिलसा और अनुमंडल कार्यालय हिलसा का स्थलीय निरीक्षण किया।

मुख्यमंत्री खेल विकास योजना के तहत निर्माण कार्य का निरीक्षण

निरीक्षण के दौरान जिलाधिकारी ने रामबाबू उच्च विद्यालय मैदान में प्रस्तावित एथलेटिक्स ट्रैक और आउटडोर स्टेडियम के निर्माण कार्य का जायजा लिया। इस परियोजना पर कुल 209.63719 लाख रुपये (दो करोड़ नौ लाख तिरसठ हजार सात सौ उन्नीस रुपये) की लागत से निर्माण कार्य किया जाना है।

1000479252

निरीक्षण के दौरान उन्होंने संबंधित पदाधिकारियों को गुणवत्तापूर्ण निर्माण कार्य सुनिश्चित करने के निर्देश दिए। उन्होंने कहा कि खेल मैदान में जल जमाव न हो, इसके लिए पूर्व योजना बनाई जाए।

खेल मैदान के प्रस्तावित निर्माण कार्य

इस खेल मैदान में निम्नलिखित सुविधाएं विकसित की जाएंगी:

  • एथलेटिक्स ट्रैक
  • सिटिंग स्टैंड और पवेलियन
  • बाउंड्री वॉल और फुटबॉल मैदान
  • चेंजिंग रूम और गार्ड रूम
  • शौचालय और पेयजल सुविधा
  • मल्टीपरपस खेल मैदान (वॉलीबॉल, बैडमिंटन, बास्केटबॉल आदि)

प्रखंड-सह-अंचल कार्यालय का निरीक्षण

निरीक्षण के दौरान जिलाधिकारी ने अनुमंडल पदाधिकारी को निर्देश दिया कि आरटीपीएस काउंटर को अधिक सुविधायुक्त और सुंदर बनाया जाए।
उन्होंने प्रखंड कार्यालय में आए आवेदकों से मिलकर उनकी समस्याएं सुनीं और संबंधित पदाधिकारियों को त्वरित समस्या समाधान के निर्देश दिए।

1000479247

अनुमंडल कार्यालय का निरीक्षण

निरीक्षण के क्रम में जिलाधिकारी ने अनुमंडल लोक शिकायत सेवा केंद्र को विकसित करने के निर्देश दिए।
रेलवे क्रॉसिंग हिलसा में आरओबी (रेलवे ओवरब्रिज) निर्माण के लिए प्रस्ताव भेजने का भी निर्देश अनुमंडल पदाधिकारी को दिया।

उपस्थित अधिकारी एवं जनप्रतिनिधि

इस अवसर पर अनुमंडल पदाधिकारी, जिला खेल पदाधिकारी, संबंधित कार्यपालक अभियंता, प्रखंड विकास पदाधिकारी, अंचलाधिकारी और स्थानीय जनप्रतिनिधि उपस्थित थे।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *