जेपी ग्रुप ऑफ एजुकेशन, वियावानी में भव्य एल्यूमिनी मीट का आयोजन

0
20250128_115209

नालंदा जिले के वियावानी स्थित जेपी ग्रुप ऑफ एजुकेशन के प्रांगण में भव्य एल्यूमिनी मीट का आयोजन किया गया। कार्यक्रम का शुभारंभ बिहार के ग्रामीण विकास मंत्री श्री श्रवण कुमार, नालंदा के सांसद श्री कौशलेंद्र कुमार और विधान पार्षद श्रीमती रीना यादव द्वारा दीप प्रज्वलित कर किया गया।

1000476604

कार्यक्रम में छात्र-छात्राओं ने शानदार सांस्कृतिक प्रस्तुतियां दीं। इस अवसर पर एल्यूमिनी मीट, फ्रेशर पार्टी और एनुअल फंक्शन का भी आयोजन किया गया। इसके साथ ही विदाई समारोह भी आयोजित किया गया, जिससे छात्रों को बेहतर प्रदर्शन के लिए प्रेरणा मिली।

इस मौके पर खेलकूद प्रतियोगिता के विजेताओं और विगत परीक्षाओं में उत्कृष्ट प्रदर्शन करने वाले छात्रों को संस्थान के संरक्षक श्री श्रवण कुमार ने पुरस्कृत किया।

1000476640

कार्यक्रम के दौरान विधान पार्षद श्रीमती रीना यादव ने कहा कि जेपी ग्रुप छात्रों के शारीरिक और मानसिक विकास के लिए लगातार विभिन्न कार्यक्रम आयोजित करता रहता है, जो सराहनीय है। मंत्री श्री श्रवण कुमार ने अपने संबोधन में कहा कि जेपी ग्रुप के अंतर्गत संचालित सभी संस्थाएं अपने-अपने क्षेत्र में उत्कृष्ट प्रदर्शन कर रही हैं। पुराने छात्रों का यह सम्मान समारोह अत्यंत प्रशंसनीय है, क्योंकि यहां से पास होकर छात्र विभिन्न क्षेत्रों में अपनी पहचान बना रहे हैं।

इस अवसर पर शहर के कई गणमान्य व्यक्ति भी उपस्थित रहे, जिन्होंने कार्यक्रम की सराहना की।

bal bharti page 0001 1024x307 1

About The Author

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *