संत जोसेफ अकादमी के 32वें वार्षिकोत्सव पर अंतर-कक्षा क्षेत्रीय नृत्य प्रतियोगिता का आयोजन

0
WhatsApp Image 2024-12-07 at 10.08.15 AM

बिहार शरीफ (रजनीश किरण) : बिहारशरीफ के खंदकपर स्थित सेंट जोसेफ एकेडमी ने अपने 32वें वार्षिकोत्सव के अवसर पर तीन दिवसीय अंतर-कक्षा क्षेत्रीय नृत्य प्रतियोगिता का आयोजन किया। कार्यक्रम का शुभारंभ विद्यालय की निदेशिका सजना जोसेफ, प्राचार्य डॉ. जोसेफ टी.टी., और अन्य आगत अतिथियों ने दीप प्रज्वलित कर किया।

IMG 20241207 WA0060

इस अवसर पर विद्यालय के प्राचार्य डॉ. जोसेफ टी.टी. ने कहा कि यह विद्यालय के लिए गर्व का क्षण है कि सेंट जोसेफ एकेडमी ने सफलता के 32 वर्ष पूरे कर लिए हैं। उन्होंने कहा कि यह उपलब्धि विद्यार्थियों के लगन और अभिभावकों के सहयोग से संभव हो पाई है।

उन्होंने बताया कि नृत्य प्रतियोगिता जैसी पाठ्येतर गतिविधियां बच्चों के संपूर्ण विकास में सहायक होती हैं। पहले दिन कक्षा नर्सरी से कक्षा चार तक के बच्चों के लिए नृत्य प्रतियोगिता आयोजित की गई। दूसरे दिन कक्षा पांच से सात तक के बच्चों ने हिस्सा लिया, जबकि तीसरे दिन कक्षा आठ से दस तक के विद्यार्थियों के बीच प्रतियोगिता का आयोजन होगा।

20241207 095051 1

डॉ. जोसेफ ने यह भी कहा कि सेंट जोसेफ एकेडमी पढ़ाई के साथ-साथ सह-शैक्षणिक गतिविधियों पर विशेष ध्यान देता है। इस प्रकार की गतिविधियां बच्चों के मानसिक और शारीरिक विकास के लिए अत्यंत महत्वपूर्ण हैं।

About The Author

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *