रोड दुर्घटना में मृतक कार्यकर्ता के परिवार से मिलने पहुंचे लोकतांत्रिक जन विकास पार्टी के राष्ट्रीय अध्यक्ष अरमान देव

0
IMG-20250118-WA0086

नालंदा : लोकतांत्रिक जन विकास पार्टी के राष्ट्रीय अध्यक्ष अरमान देव उर्फ मुकेश धानुक नालंदा जिले के हरनौत प्रखंड अंतर्गत ग्राम वसनियावा पहुंचे, जहां उन्होंने सड़क दुर्घटना में मृत पार्टी कार्यकर्ता शंकर कुमार के परिवार से मुलाकात की। शंकर कुमार की मृत्यु 15 जनवरी 2025 की रात करीब 8:50 बजे सड़क दुर्घटना में हो गई थी। वह पार्टी के एक समर्पित कार्यकर्ता थे और उनकी असमय मृत्यु से पार्टी को गहरा आघात पहुंचा है।

राष्ट्रीय अध्यक्ष ने मृतक के परिवार से मिलकर संवेदना व्यक्त की। शंकर कुमार की पत्नी डोली कुमारी और उनकी मां का रो-रोकर बुरा हाल है। परिवार में डोली कुमारी के साथ उनके तीन छोटे बच्चे हैं: हंसराज (9 वर्ष), साधना कुमारी (6 वर्ष) और पल्लवी कुमारी (3 वर्ष)। इस घटना से गांव और टोले में मातम छाया हुआ है। परिवार की आर्थिक स्थिति गंभीर है, और अब उनके पास कोई सहारा नहीं बचा है।

1000457882

पार्टी की ओर से परिवार को कुछ आर्थिक सहायता प्रदान की गई और भविष्य में भी हरसंभव मदद का आश्वासन दिया गया। इस मौके पर पार्टी के जिला अध्यक्ष अरविंद धानुक, प्रदेश उपाध्यक्ष विरमणी मंडल, अर्जुन प्रसाद, विरमणी राउत और प्रदेश मीडिया प्रभारी अमोद कुमार ने भी परिवार से मुलाकात की और उन्हें सांत्वना दी।

राष्ट्रीय अध्यक्ष अरमान देव ने कहा कि शंकर कुमार जैसे समर्पित कार्यकर्ता पार्टी की रीढ़ होते हैं। उनकी मृत्यु पार्टी के लिए एक बड़ी क्षति है। उन्होंने आश्वासन दिया कि पार्टी शंकर कुमार के परिवार और उनके बच्चों के भविष्य के लिए हरसंभव सहायता प्रदान करेगी।

bal bharti page 0001 1024x307 1

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

error: Content is protected !!