आप सबकी आवाज़ (आसा) पार्टी का भव्य कार्यकर्ता सम्मेलन संपन्न

0
20250118_124636

शनिवार को राजगीर के अंतरराष्ट्रीय कन्वेंशन हॉल में आप सबकी आवाज़ (आसा) पार्टी का भव्य कार्यकर्ता सम्मेलन आयोजित किया गया। इस ऐतिहासिक कार्यक्रम में हजारों कार्यकर्ताओं ने उत्साहपूर्वक भाग लिया। कार्यक्रम की अध्यक्षता और संचालन राष्ट्रीय उपाध्यक्ष सह प्रवक्ता उपेंद्र कुमार विभूति ने किया।

मुख्य अतिथि एवं उद्घाटनकर्ता के रूप में भारत सरकार के पूर्व केंद्रीय मंत्री और आसा पार्टी के संस्थापक अध्यक्ष रामचंद्र प्रसाद सिंह (आर.सी.पी. सिंह) उपस्थित रहे। उपेंद्र कुमार विभूति ने मुख्य अतिथि को चांदी का मुकुट और अंगवस्त्र भेंट कर उनका अभिनंदन किया।

1000457525
उपेंद्र कुमार विभूति ने मुख्य अतिथि को चांदी का मुकुट भेट कर अभिनंदन किया।

कार्यक्रम को संबोधित करते हुए उपेंद्र कुमार विभूति ने कहा कि बिहार सरकार का इकबाल खत्म हो चुका है, और सभी विभाग मनमानी कर रहे हैं। उन्होंने राजनीतिक परिप्रेक्ष्य रखते हुए कहा, “जैसे पुरानी पार्टियां समाप्त होती गईं और नई पार्टियां बनीं, उसी तरह जदयू के खत्म होने के बाद आसा पार्टी सत्ता में आएगी और बिहार को खुशहाल बनाएगी।”

1000457528

राष्ट्रीय अध्यक्ष आर.सी.पी. सिंह ने अपने संबोधन में कहा कि आसा पार्टी बिहार को तनावमुक्त और “FIR राज” से मुक्त प्रदेश बनाएगी। उन्होंने कहा कि पार्टी का लक्ष्य किसानों, युवाओं और महिलाओं को सशक्त बनाना है। उन्होंने पार्टी की प्राथमिकताओं और योजनाओं को विस्तार से साझा किया:

  1. अक्षय ऊर्जा को बढ़ावा: हाइड्रोजन निर्माण के जरिए विश्व को ऊर्जा उपलब्ध कराई जाएगी।
  2. रोजगार सृजन: खाद्य प्रसंस्करण उद्योगों की स्थापना की जाएगी।
  3. युवाओं के लिए सहायता: रोजगार मिलने तक युवाओं को मासिक आर्थिक सहायता प्रदान की जाएगी।
  4. महिलाओं के लिए विशेष योजनाएं: डीबीटी के माध्यम से अन्य पार्टियों की तुलना में अधिक वित्तीय सहायता दी जाएगी।
  5. किसानों का सम्मान: केंद्र सरकार से अधिक राशि डीबीटी के माध्यम से किसानों को दी जाएगी।

आर.सी.पी. सिंह ने कहा कि पार्टी का उद्देश्य हर नागरिक के लिए शिक्षा, स्वास्थ्य और रोजगार के अधिकार को सुनिश्चित करना है।

1000457310

कार्यक्रम के स्वागताध्यक्ष और नालंदा विधानसभा से राष्ट्रीय महासचिव डॉ. प्रियदर्शी अशोक ने सभी कार्यकर्ताओं का स्वागत करते हुए कहा कि आसा पार्टी वह मंच है जो वर्षों से उपेक्षित कार्यकर्ताओं को मान-सम्मान और भागीदारी प्रदान कर रही है।

विधानसभा प्रभारी मुन्ना सिद्दीकी ने कहा कि आसा पार्टी हर व्यक्ति को उनकी हिस्सेदारी से अधिक भागीदारी देने के लिए प्रतिबद्ध है। उन्होंने बताया कि बूथ स्तर तक संगठन को मजबूत करने के लिए संगठनात्मक संवाद जल्द पूरा किया जाएगा।

प्रोफेसर सुधीर कुमार मालाकार ने राष्ट्रीय अध्यक्ष आर.सी.पी. सिंह को अभिनंदन पत्र भेंट कर उनका सम्मान किया।

कार्यक्रम का समापन नालंदा जिलाध्यक्ष कुमार आनंद सिन्हा के धन्यवाद ज्ञापन के साथ हुआ। उन्होंने विश्वास व्यक्त किया कि पार्टी की विचारधारा और कार्यकर्ताओं की मेहनत 2025 में आसा पार्टी को सत्ता में स्थापित करेगी।

इस अवसर पर राष्ट्रीय उपाध्यक्ष सह कोषाध्यक्ष डॉ. विपिन कुमार यादव, कर्नल सनातन पंचम श्रीवास्तव, डॉ. ललिता, संजय कुमार सिन्हा, जयंती पटेल, रेणु सिंह, संजय कुमार, बिशन कुमार बिट्टू, बिट्टू बजरंगी, प्रगति आनंद, ईशा वर्मा, चांदनी कुमारी सहित हजारों कार्यकर्ता मौजूद रहे।

bal bharti page 0001 1024x307 1

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

error: Content is protected !!