हिमांशु यादव को भाजपा युवा मोर्चा का राष्ट्रीय मीडिया प्रभारी बनाए जाने पर मुसेपुर गांव में खुशी की लहर
परिजनों और ग्रामीणों ने संत बाबा की समाधि पर लंगोट अर्पित कर जताई खुशी, प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी और राष्ट्रीय अध्यक्ष नितिन नवीन के प्रति जताया आभार
बिहार शरीफ (नालंदा) । मुसेपुर पंचायत के मुसेपुर गांव निवासी हिमांशु यादव को भारतीय जनता युवा मोर्चा (भाजयुमो) का राष्ट्रीय मीडिया प्रभारी बनाए जाने पर गांव और परिवार में खुशी का माहौल है। इस अवसर पर परिजनों एवं समर्थकों ने संत बाबा की समाधि पर लंगोट अर्पित कर अपनी श्रद्धा व्यक्त की और इस उपलब्धि पर प्रसन्नता जाहिर की।
हिमांशु यादव ने इस जिम्मेदारी के लिए प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी और भाजपा के राष्ट्रीय अध्यक्ष नितिन नवीन के प्रति आभार व्यक्त किया। उन्होंने कहा कि प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी के नेतृत्व में देश लगातार तरक्की कर रहा है। केंद्र सरकार युवाओं को आगे बढ़ाने और उन्हें विभिन्न क्षेत्रों में अवसर प्रदान करने की दिशा में काम कर रही है।
इस मौके पर जदयू की प्रदेश प्रवक्ता अनु प्रिया ने कहा कि इस खुशी के अवसर पर पूरा परिवार संत बाबा के आश्रम में लंगोट अर्पित करने जा रहा है। उन्होंने प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी के नेतृत्व वाली सरकार के प्रति आभार जताते हुए कहा कि युवाओं को आगे बढ़ाने के लिए किए जा रहे प्रयास सराहनीय हैं। उन्होंने हिमांशु यादव को नई जिम्मेदारी मिलने पर बधाई और शुभकामनाएं देते हुए कहा कि युवा सोच और ऊर्जा से एनडीए गठबंधन और अधिक मजबूत होगा।
वहीं, मुसेपुर पंचायत के मुखिया प्रतिनिधि रंजीत कुमार यादव ने अपने भांजे हिमांशु यादव को भाजपा युवा मोर्चा का राष्ट्रीय मीडिया प्रभारी बनाए जाने पर बधाई दी। उन्होंने इस उपलब्धि पर खुशी जाहिर करते हुए उनके उज्ज्वल भविष्य की कामना की।
इस अवसर पर ग्राम पंचायत राज मोरातालाब की मुखिया सुधा देवी सहित सुभिन्द्र यादव, रंजीत कुमार, सन्नी कुमार, सदानंद कुमार, मुकेश कुमार, उदय कुमार, विष्णु यादव, शैलेन्द्र कुमार, दिलीप कुमार, सोनू कुमार, दीपक कुमार, विनय कुमार, श्लोक यादव, राजेश्वर प्रसाद, अवधेश यादव, उपेंद्र यादव, गुड्डू यादव, साहिल यादव, सुरेंद्र कुमार एवं छोटे कुमार सहित अन्य लोग मौजूद रहे। सभी ने हिमांशु यादव को नई जिम्मेदारी मिलने पर शुभकामनाएं दीं।
