हरनौत फुटबॉल स्टेडियम परिसर बना गंदगी और नशेड़ियों का अड्डा,खिलाड़ी परेशान

0
WhatsApp Image 2026-10-13 at 5.45.01 PM

हरनौत नगर पंचायत के वार्ड संख्या-12 स्थित फुटबॉल स्टेडियम परिसर इन दिनों बदहाली का शिकार बना हुआ है।स्टेडियम के चारदीवारी के किनारे सहित मैदान में जगह-जगह सूखा-गीला कचरा, प्लास्टिक, शराब की पाउंच और सुखा नशे की सामग्री बिखरी पड़ी है।बरसात से पहले तक परिसर की स्थिति कुछ ठीक रहती थी, लेकिन बरसात खत्म होने के बाद भी सफाई नहीं होने से कचरे का अंबार लग गया है। मैदान में बड़ी-बड़ी घास उग आई है और सुअर, बकरी, कुत्ते जैसे आवारा जानवर घूमते रहते हैं। जिसे देखभाल करने वाला कोई नहीं है।
गौरतलब है कि यह वहीं स्टेडियम है जहाँ से पैरा एथलेटिक्स के खिलाड़ी अंतरराष्ट्रीय स्तर की प्रतियोगिताओं में भाग लेकर स्वर्ण सहित अन्य पदक जीत चुके हैं। जिसमें अंतरराष्ट्रीय पैरा खिलाड़ी गोल्डी कुमारी ने 13वीं राष्ट्रीय जूनियर एवं सब जूनियर पैरा एथलेटिक्स चैंपियनशिप में एक स्वर्ण और दो रजत पदक जीतकर देश का नाम रोशन कर चुकी हैं।
गोल्डी को नई दिल्ली स्थित राष्ट्रपति भवन में बीते 26 दिसंबर को राष्ट्रपति द्रौपदी मुर्मू ने प्रधानमंत्री राष्ट्रीय बाल पुरस्कार से सम्मानित किया जा चुका है।वह मिसी गांव के निवासी संतोष यादव की पुत्री है। लेकिन इस उपलब्धि पर भी यहां कि
पुलिस-प्रशासन की हृदय पत्थर की भांति है।वहीं
नालंदा लक्ष्य खेल अकादमी से जुड़े सतनाम कबीर,आयुषी कुमारी,पूजा कुमारी सहित अन्य एथलेटिक्स खिलाड़ियों ने बताया कि हर रोज सुबह खिलाड़ी यहाँ अभ्यास करते हैं, लेकिन बदबू और गंदगी के कारण काफी परेशानी झेलनी पड़ती है। शाम होते ही परिसर नशेड़ियों का अड्डा बन जाता है,परिसर में सुखा एवं गीला नशे से संबंधित सामग्री जगह-जगह फेंका रहता है।
जिससे खेलने में बाधा आती है और चोट लगने का डर बना रहता है।खिलाड़ियों ने जिला प्रशासन और स्थानीय पुलिस से स्टेडियम की नियमित सफाई और सुरक्षा व्यवस्था सुनिश्चित करने की मांग की है।

About The Author

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *