सरदार पटेल जयंती की तैयारी को लेकर ‘साझी विरासत, हमारी सियासत’ की बैठक आयोजित
31 अक्टूबर को जयंती समारोह मनाने की तैयारियों पर हुई चर्चा, बहुजन समाज के कई गणमान्य लोग हुए शामिल
बिहारशरीफ (नालंदा)। एसपी वर्मा डिग्री कॉलेज, राजा कुआं में रविवार को ‘साझी विरासत, हमारी सियासत, नालंदा’ की बैठक आयोजित की गई। सम्राट अशोक जागृति मंच के अध्यक्ष शिवकुमार कुशवाहा की अध्यक्षता में हुई इस बैठक में आगामी 31 अक्टूबर को लौह पुरुष सरदार वल्लभभाई पटेल की जयंती मनाने की तैयारियों पर चर्चा की गई। बैठक में आयोजन को सफल बनाने और अधिक से अधिक लोगों की भागीदारी सुनिश्चित करने को लेकर विचार-विमर्श किया गया।
बैठक में बहुजन समाज के विभिन्न वर्गों से जुड़े प्रतिनिधियों ने हिस्सा लिया। उपस्थित लोगों ने सरदार वल्लभभाई पटेल की जयंती के अवसर पर आयोजित होने वाले कार्यक्रम को सफल बनाने के लिए आपसी समन्वय और सामूहिक भागीदारी पर जोर दिया।
इस अवसर पर प्रोफेसर सच्चिदानंद प्रसाद वर्मा, संजय कुशवाहा, कल्याण कुमार अधिवक्ता, भरत भूषण पटेल, अर्जुन कुशवाहा, संजीव कुमार, संजय कुमार मेहता, अधिवक्ता पवन कुमार, कृष्णा प्रसाद, जीतू कुशवाहा, उपेंद्र कुमार, मुन्ना महतो, सोना सरदार, राजू प्रसाद, राकेश बिहारी शर्मा, प्रकाश प्रसाद, अवधेश पंडित, सत्येंद्र पासवान, गोलू रावत, महेंद्र कुशवाहा, सनी कुशवाहा और वीरेंद्र कुशवाहा सहित कई गणमान्य लोग उपस्थित रहे।
