बेनार में आयुष ग्राम कार्यक्रम आयोजित, लोगों को दी गई योग और प्राकृतिक जीवनशैली की जानकारी

0
WhatsApp Image 2026-10-10 at 5.55.24 AM (1)

नालंदा। राष्ट्रीय आयुष मिशन के अंतर्गत जिला आयुष समिति, नालंदा की ओर से 8 अक्टूबर 2026 को पब्लिक हेल्थ प्रोग्राम के तहत आयुष ग्राम कार्यक्रम का आयोजन किया गया। जिला देशी चिकित्सा पदाधिकारी, नालंदा की अध्यक्षता में आयोजित इस कार्यक्रम में लोगों को स्वस्थ जीवनशैली अपनाने, आयुष चिकित्सा पद्धतियों और योग के महत्व की जानकारी दी गई।

कार्यक्रम के दौरान दिनचर्या, ऋतुचर्या, रोगों के निदान, संतुलित आहार-विहार, योग और प्राणायाम के संबंध में जानकारी देने के साथ आवश्यक चिकित्सकीय परामर्श भी दिया गया। आयुर्वेदिक चिकित्सा पद्धति के माध्यम से लोगों की जांच कर उन्हें चिकित्सा सुविधा एवं दवाएं उपलब्ध कराई गईं। साथ ही आयुर्वेदिक, होम्योपैथिक और यूनानी चिकित्सा पद्धतियों को अपनाने के लिए लोगों को प्रोत्साहित किया गया। इस दौरान योग का प्रशिक्षण भी दिया गया।

इसी क्रम में उच्च माध्यमिक विद्यालय, बेनार में रंगोली प्रतियोगिता का आयोजन किया गया। इसमें विद्यालय के प्रधानाचार्य, शिक्षकगण, आयुष चिकित्सा पदाधिकारी, कर्मचारी और छात्र-छात्राओं ने भाग लिया। प्रतियोगिता में उत्कृष्ट प्रदर्शन करने वाले प्रतिभागियों को प्रथम, द्वितीय और तृतीय पुरस्कार देकर सम्मानित किया गया।

कार्यक्रम का समापन औषधीय पौधों के वितरण और पौधारोपण के साथ किया गया। आयोजन के माध्यम से लोगों को आयुष चिकित्सा पद्धतियों को अपनाने, योग के जरिए स्वस्थ रहने और औषधीय पौधों के संरक्षण के प्रति जागरूक किया गया।

About The Author

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *