रविवार को मेला में उमड़ पड़ी लोगों की भीड़ :बच्चे उठा रहे हाथ से घुमने वाले झूले का लुफ्त

0
mela

राजगीर(नालंदा)। मलमास मेला में आखिरी रविवार को लोगों की भीड़ उमड़ पड़ी। दोपहर बाद से ही लोगों के राजगीर आने का सिलसिला तेज हो गया। आखिरी रविवार को मेला में मनोरंजन का लुफ्त उठाने के लिए बच्चे, बूढ़े, नौजवान, महिलाएं सभी उमड़ पड़े। दिन में तेज धूप के कारण मेला क्षेत्र में तो सन्नाटा पसरा रहता है पर कुंड स्नान के लिए लोगों की कतार लगी रहती है। बच्चों के लिए छोटे-छोटे हाथ से घुमने वाले झूला तो बड़ों के लिए आसमानी या अन्य प्रकार के झूले भी अपनी ओर खींच रहे हैं। सबसे अधिक लोगों को मौत का कुंआ अपनी ओर खींचता रहा। लोगों ने कहा कि मौत का कुंआ में पैसा वसूल हुआ। इस बार मेला में मनोरंजन के साधनों की टिकट दर अधिक के कारण भी आम लोगों से यह दूर रही। मेला का समापन वैदिक मंत्रोच्चार के साथ होगा। ध्वज को उखाड़ा जायेगा। ध्वज उखड़ने के साथ ही सभी देवी-देवता अपने गंतव्य को लौट जाएंगे।
बस स्टैंड के पास छबिलापुर चौराहा के पास लोगों को नहीं मिल रहा जाम से निजात :
रविवार को दोपहर बाद से ही लोगों का राजगीर पहुंचने का सिलसिला तेज हो गया। शहर की सभी होटल फूल हो गये। छबिलापुर मोड़ के पास तो वाहनों की लंबी कतारें रही जो देर रात तक जारी रही।

About The Author

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *