छठ व्रतियों की सुविधा को लेकर डीएम ने रेलवे स्टेशन और बस स्टैंड का किया निरीक्षण

0
WhatsApp Image 2026-11-06 at 11.51.28 PM (1)

सुरक्षा, साफ-सफाई, पेयजल और रोशनी की व्यवस्था दुरुस्त रखने का दिया निर्देश

बिहारशरीफ (नालंदा), 06 नवंबर। छठ महापर्व पर दूसरे राज्यों और विभिन्न शहरों से नालंदा पहुंचने वाले श्रद्धालुओं एवं छठ व्रतियों की सुविधा और सुरक्षा को लेकर जिला प्रशासन पूरी तरह अलर्ट है। पर्व के दौरान यात्रियों को किसी तरह की परेशानी नहीं हो, इसके लिए प्रशासनिक स्तर पर तैयारियां तेज कर दी गई हैं। इसी कड़ी में शुक्रवार को जिलाधिकारी उदिता सिंह ने बिहारशरीफ रेलवे स्टेशन और रामचंद्रपुर बस स्टैंड का निरीक्षण कर व्यवस्थाओं का जायजा लिया।

निरीक्षण के दौरान डीएम ने रेलवे स्टेशन एवं बस स्टैंड परिसर में यात्रियों की आवाजाही, साफ-सफाई, पेयजल, प्रकाश व्यवस्था, यात्री सुविधाओं और सुरक्षा इंतजामों का बारीकी से निरीक्षण किया। उन्होंने संबंधित अधिकारियों को निर्देश दिया कि छठ महापर्व के दौरान बाहर से आने वाले श्रद्धालुओं और छठ व्रतियों को किसी प्रकार की असुविधा नहीं होनी चाहिए। इसके लिए सभी जरूरी व्यवस्थाएं समय रहते पूरी कर ली जाएं।

जिलाधिकारी ने दोनों स्थानों पर नियमित साफ-सफाई, पर्याप्त रोशनी और स्वच्छ पेयजल की उपलब्धता सुनिश्चित करने का निर्देश दिया। साथ ही यात्रियों की बढ़ती भीड़ को देखते हुए भीड़ प्रबंधन और सुगम आवागमन की व्यवस्था दुरुस्त रखने पर विशेष जोर दिया।

उन्होंने संबंधित विभागों के अधिकारियों को आपसी समन्वय बनाकर काम करने तथा पर्व के दौरान विधि-व्यवस्था और सुरक्षा व्यवस्था को लेकर विशेष सतर्कता बरतने को कहा। डीएम ने स्पष्ट किया कि छठ महापर्व के दौरान जिले में आने वाले श्रद्धालुओं एवं छठ व्रतियों की सुविधा और सुरक्षा जिला प्रशासन की सर्वोच्च प्राथमिकता है। इसमें किसी भी प्रकार की लापरवाही बर्दाश्त नहीं की जाएगी।

About The Author

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *