दीपावली ऑफर: ई-रिक्शा की एक्साइड लिथियम बैटरी खरीदने पर 10 ग्राम चांदी का सिक्का उपहार
36 महीने की गारंटी और 3000 चार्जिंग साइकिल का दावा, पुरानी बैटरी देकर मात्र 4500 रुपये में नई बैटरी पाने का भी मौका
बिहारशरीफ (नालंदा)। दीपावली के शुभ अवसर पर प्रेम इलेक्ट्रॉनिक्स, खंदकपर, शांति कॉम्प्लेक्स की ओर से ग्राहकों के लिए विशेष ऑफर की शुरुआत की गई है। इसके तहत ई-रिक्शा के लिए एक्साइड लिथियम बैटरी खरीदने पर ग्राहकों को 10 ग्राम का चांदी का सिक्का उपहार स्वरूप दिया जा रहा है।
दुकान के संचालक प्रेम रंजन ने बताया कि परंपरागत पानी वाली बैटरी की तुलना में लिथियम बैटरी अधिक सुविधाजनक और बेहतर विकल्प है। एक्साइड लिथियम बैटरी पर 36 महीने की गारंटी दी जा रही है। उन्होंने बताया कि यह बैटरी 3000 चार्जिंग साइकिल के लिए तैयार की गई है और उचित रखरखाव के साथ इसकी उपयोग अवधि लगभग आठ वर्ष तक हो सकती है।

उन्होंने बताया कि लिथियम बैटरी की खासियत है कि इसमें बिजली की खपत कम होती है, बैटरी से बॉडी में जंग लगने की समस्या नहीं होती और गाड़ी का प्रदर्शन एवं माइलेज बेहतर रहता है। एक्साइड लिथियम बैटरी में सुरक्षा के लिए विशेष लॉकिंग सिस्टम भी उपलब्ध है, जिसे ग्राहकों की जरूरत के अनुसार नियंत्रित किया जा सकता है।
प्रेम रंजन ने बताया कि ग्राहकों को पुरानी बैटरी के साथ मात्र 4500 रुपये अतिरिक्त देकर नई बैटरी लेने का विकल्प भी उपलब्ध कराया जा रहा है। इसके अलावा दुकान में बैटरी से चलने वाली स्कूटी के लिए भी लिथियम बैटरी उपलब्ध है।
उन्होंने कहा कि प्रेम इलेक्ट्रॉनिक्स में ग्राहकों को बाजार की तुलना में किफायती कीमत पर बैटरी उपलब्ध कराने का प्रयास किया जा रहा है। दीपावली के अवसर पर उन्होंने सभी ग्राहकों को शुभकामनाएं देते हुए अपील की कि एक बार प्रेम इलेक्ट्रॉनिक्स, खंदकपर, शांति कॉम्प्लेक्स पहुंचकर विशेष ऑफर का लाभ अवश्य उठाएं।
