मंदिलपुर में बाबा बख्तौर पूजा महोत्सव संपन्न, श्रद्धा और उल्लास में उमड़ी हजारों की भीड़

0
IMG-20260201-WA0075

राकेश पासवान की रिपोर्ट——-

रहुई (नालंदा): नगर पंचायत क्षेत्र के मंदिलपुर गांव में आयोजित बाबा बख्तौर पूजा महोत्सव हर्षोल्लास और गहरी श्रद्धा के वातावरण में विधिवत संपन्न हो गया। पूरे आयोजन के दौरान गांव से लेकर आसपास के क्षेत्रों तक भक्तिमय माहौल बना रहा।

पूजा समिति के सदस्य शम्भू प्रसाद ने बताया कि वैदिक मंत्रोच्चार के साथ पूजा-अर्चना, हवन एवं प्रसाद वितरण किया गया, जिसके बाद महोत्सव का समापन हुआ। इस पावन अवसर पर मंदिलपुर गांव के अलावा जिले व अन्य जिलों से हजारों श्रद्धालु पहुंचे। बाबा बख्तौर के प्रसाद ग्रहण करने के लिए श्रद्धालुओं की लंबी कतारें लगी रहीं। आयोजन स्थल पर भक्ति गीतों, ढोल-नगाड़ों और जयकारों से वातावरण पूरी तरह भक्तिरस में डूबा रहा।

महोत्सव का विशेष आकर्षण गंगा पार से आए पांच जोड़े ‘मनरा’ रहे, जिनकी मनमोहक प्रस्तुति ने श्रद्धालुओं का दिल जीत लिया। श्रद्धालुओं ने बाबा बख्तौर से सुख-शांति, समृद्धि और खुशहाली की कामना की। कार्यक्रम में जदयू जिला प्रवक्ता भवानी सिंह, मुख्य पार्षद प्रतिनिधि अलबेला राय सहित कई गणमान्य लोग उपस्थित रहे।

About The Author

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *