एक साल बाद अपहृत नाबालिग युवती चंपारण से सकुशल बरामद

0
IMG-20260316-WA0134

गुड्डू कुमार की रिपोर्ट,

इस्लामपुर (नालंदा)। इस्लामपुर थाना पुलिस ने थाना क्षेत्र के रूपनचक गांव से एक वर्ष पूर्व अपहृत नाबालिग युवती को पूर्वी चंपारण जिले के सुगौली थाना क्षेत्र के रौशनपुर सपहा गांव से सकुशल बरामद कर लिया है।

हिलसा-2 इस्लामपुर के पुलिस उपाधीक्षक कुमार ऋषि राज ने बताया कि मामले में पुलिस लगातार कार्रवाई कर रही थी। गुप्त सूचना के आधार पर पुलिस टीम ने पूर्वी चंपारण के सुगौली थाना क्षेत्र के रौशनपुर सपहा गांव में छापेमारी कर युवती को बरामद किया।

बरामदगी के बाद पूछताछ के दौरान युवती ने पुलिस को बताया कि घरवालों द्वारा जबरन शादी कराए जाने के डर से वह खुद ही अपने घर से भाग गई थी। घर छोड़ने के बाद वह अपने एक रिश्तेदार के यहां चंपारण में रह रही थी।

युवती ने बताया कि वहीं रहने के दौरान कुछ लोगों ने उसे अनाथ समझकर अपने घर ले गए और बाद में विधिवत उसकी शादी करा दी।

पुलिस ने युवती को बरामद कर आगे की कानूनी प्रक्रिया शुरू कर दी है।

About The Author

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *