निरंतर अभ्यास व समर्पण से कार्यकर्ता पा सकते हैं मंजिल : बृजबिहारी प्रसाद

0
IMG-20260219-WA0042

अनुमंडल संवाददाता, राजगीर। राजीव लोचन की रिपोर्ट, राजगीर (नालंदा) : भूई बाजार में गुरुवार को एकल अभियान के 10 दिवसीय नवीन आचार्य अभ्यास प्रशिक्षण वर्ग का आयोजन किया गया। इसमें नालंदा जिले के बेन, राजगीर, सिलाव, बिहारशरीफ, इस्लामपुर, एकंगरसराय, परबलपुर, हिलसा, नूरसराय संघ के आचार्यों का प्रशिक्षण आयोजित किया गया। एकल विद्यालय के अंचल कार्यालय प्रभारी बृजबिहारी प्रसाद एवं भूई पंचायत के पूर्व मुखिया सुधीर कुमार व सूर्यमणी प्रसाद के द्वारा संयुक्त रूप से उद्घाटन किया गया। बृजबिहारी प्रसाद ने कहा कि निरंतर अभ्यास और समर्पण से कार्यकर्ता हर मंजिल तक पहुंच सकता है। सभी आचार्य से आग्रह किया कि वे बच्चों को संस्कार युक्त शिक्षा दें। शिक्षा देकर ही समाज व राष्ट्र को आगे बढ़ाएं। पंचमुखी शिक्षा कौशल विकास नैतिक मूल्य राष्ट्रीय एकता संस्कृति विकास देश में आर्थिक विकास, सामाजिक, प्रगति राष्ट्र निर्माण महिला शक्तिकरण आदि की चर्चा की गई। भारत की विश्व गुरू बनाने के लिए राष्ट्रीय मानक मूल्य की चर्चा की गई। पूर्व मुखिया सुधीर कुमार ने कहा कि एकल स्कूल का भी शिक्षा के क्षेत्र में बड़ा योगदान है। शिक्षा बहुत जरूरी है। शिक्षा के बिना जीवन अधूरा है। सरकार भी शिक्षा को बढ़ावा देने के लिए कई काम कर रही है। इस मौके पर मुन्नु कुमार, नरेश प्रसाद, धर्मवीर कुमार, ममता देवी, बेबी कुमारी, नीरज राज, महेन्द्र कुमार सहित अन्य मौजूद थे।

About The Author

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *