हरनौत नगर पंचायत के नियामतपुर ठाकुरबाड़ी मंदिर में 48 घंटे का अखंड भजन-कीर्तन शुरू, भक्तिमय माहौल

0
IMG-20260213-WA0074

राकेश पासवान की रिपोर्ट – हरनौत (नालंदा): नगर पंचायत के वार्ड संख्या 17 स्थित नियामतपुर ठाकुरबाड़ी मंदिर परिसर में शुक्रवार सुबह नौ बजे से 48 घंटे का अखंड भजन-कीर्तन शुरू हो गया। धार्मिक आयोजन को लेकर क्षेत्र में भक्तिमय वातावरण बना हुआ है।

अखंड कीर्तन के शुभारंभ अवसर पर उप मुख्य पार्षद प्रतिनिधि सुरेश सिंह, वार्ड पार्षद सुनील कुमार, कमलेश कुमार सहित कई स्थानीय जनप्रतिनिधि एवं श्रद्धालु मौजूद रहे। ढोलक, झाल, हारमोनियम समेत विभिन्न वाद्य यंत्रों की धुन पर ‘हरे राम-हरे कृष्ण’ के जयघोष से मंदिर परिसर के साथ-साथ नियामतपुर, गांधी टोला और पंचशील नगर मोहल्ला गूंजायमान हो उठा।

इस धार्मिक अनुष्ठान में भजन मंडली के साथ विभिन्न मोहल्लों के महिला-पुरुष श्रद्धालुओं की उत्साहपूर्ण सहभागिता देखने को मिल रही है। पंडित संजीव पांडेय ने बताया कि महाशिवरात्रि के दिन पूर्णाहुति के साथ इस आयोजन का समापन होगा।

उन्होंने कहा कि अखंड भजन-कीर्तन से ईश्वर के प्रति अटूट भक्ति, मन की शुद्धि, मानसिक शांति और सामूहिक आध्यात्मिक ऊर्जा का संचार होता है। यह नकारात्मक विचारों को दूर कर प्रभु से जुड़ने का सरल और आत्म-अनुशासित मार्ग है।

वार्ड पार्षद सुनील कुमार, हरेराम कुमार, दामोदर प्रसाद, प्यारे चौधरी, दिनेश प्रसाद, ब्रजेश कुमार, भोला यादव और अनिरुद्ध कुमार ने बताया कि यह अखंड भजन-कीर्तन हर वर्ष आयोजित किया जाता है, जिसमें बड़ी संख्या में श्रद्धालु भाग लेते हैं।

About The Author

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *