सोहसराय धर्मशाला में ठाकुर जी राधा-कृष्ण की मूर्ति स्थापना व देव प्राण प्रतिष्ठा समारोह संपन्न
प्रेम सिंघानिया की रिपोर्ट
बिहारशरीफ (नालंदा)। सोहसराय स्थित श्री राधा कृष्ण ठाकुरबारी मंदिर परिसर में शुक्रवार, 6 फरवरी 2026 (फागुन कृष्ण पंचमी) को ठाकुर जी राधा-कृष्ण महाराज की मूर्ति स्थापना एवं देव प्राण प्रतिष्ठा समारोह श्रद्धा और भक्ति भाव के साथ संपन्न हुआ। इस अवसर पर धार्मिक अनुष्ठान, वैदिक मंत्रोच्चार और पूजन कार्यक्रम का आयोजन किया गया, जिसमें बड़ी संख्या में श्रद्धालु शामिल हुए।
समारोह के दौरान आचार्य वैदिक वेद बिहार एवं आचार्य रोशन शास्त्री द्वारा विधि-विधान से पूजा-अर्चना और प्राण प्रतिष्ठा की रस्में पूरी कराई गईं। पूरे मंदिर परिसर में भक्ति माहौल बना रहा और श्रद्धालुओं ने भगवान राधा-कृष्ण के दर्शन कर सुख-समृद्धि की कामना की।
कार्यक्रम में धर्मशाला अध्यक्ष सम्राट अजय पासवान, सज्जन कुमार, विशाल आनंद, संजीत कुमार, सूर्य प्रकाश गुप्ता, अजीत गोप, संजय कुमार, अशोक पांडे सहित सैकड़ों श्रद्धालु उपस्थित रहे। सभी ने समारोह की सफलता में सक्रिय सहयोग दिया।
मौके पर प्रसाद वितरण एवं भजन-कीर्तन का भी आयोजन किया गया, जिससे वातावरण पूरी तरह भक्तिमय बना रहा।
