हरनौत बाजार के बीच बाजार में स्थित कन्या मध्य विद्यालय में विदाई सह सम्मान समारोह का किया गया आयोजन

0
IMG-20260201-WA0078

सुनील कुमार की रिपोर्ट—-

हरनौत (नालंदा) हरनौत बाजार के बीच बाजार में स्थित कन्या मध्य विद्यालय के शिक्षक अरविंद कुमार के सेवानिवित होने पर विदाई सह सम्मान समारोह का आयोजन किया गया। कार्यक्रम की अध्यक्षता विद्यालय के प्रधानाध्यापक महारानी देवी के द्वारा किया गया। उन्होंने विद्यालय में लगभग 10 वर्षों तक निष्ठा और ईमानदारी के साथ अपनी सेवाएं दी।

इस अवसर पर प्रधानाध्यापक महारानी देवी ने सेवा निर्मित शिक्षक के योगदान की सराहना की उन्होंने कहा कि शिक्षक समाज की रीड होते हैं और उनके द्वारा दी गई शिक्षा व संस्कार छात्र-छात्राओं के जीवन को नई दिशा देते हैं। मौके पर मौजूद भाजपा नेता सनी कुमार पटेल ने कहा कि शिक्षक कभी रिटायर नहीं होते हैं बल्कि उनके अनुभव आगे के रास्ते को सुगम बनती है उनके इस जीवन काल के योगदान से ही आज हर सख्त के आंखों में आंसू छलक रहा है यही उनकी पूरी सेवा की सच्ची कमाई है। कार्यक्रम में मौजूद सभी शिक्षक एवं शिक्षिकाओं ने कहा कि सेवा निर्मित सहायक शिक्षक अरविंद कुमार के सरल संभव और विद्यार्थियों के प्रति समर्पण की प्रशंसा की।

सेवा निर्मित शिक्षक को अंग वस्त्र के साथ-साथ दर्जनों उपहार भी भेंट किए गए। वही विद्यालय के छात्राओं के द्वारा सांस्कृतिक कार्यक्रम प्रस्तुत करें विदाई समारोह को और भी यादगार बना दिया। वही इस कार्यक्रम में हरनौत प्रखंड क्षेत्र के विभिन्न विद्यालयों से दर्जनों शिक्षक एवं विद्यालय के हिस्से को छात्र एवं छात्राएं मौजूद थे।

About The Author

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *